Kaise Dhokha di bhatar Ke Song: इस सॉन्ग को देख याद करोगे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बिताए पल, देखिए ये नया गाना

भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka Song )का नया सॉन्ग लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग का नाम कईसे धोखा दी भतार के (Kaise Dhokha di bhatar Ke)है। इस सॉन्ग उनके साथ भोजपुरी के फेमस सिंगर अभिषेक सिंह ने गाया है। इ

अंतरा सिंह प्रियंका का नया गाना। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka Song )का नया सॉन्ग लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग का नाम कईसे धोखा दी भतार के (Kaise Dhokha di bhatar Ke)है। इस सॉन्ग उनके साथ भोजपुरी के फेमस सिंगर अभिषेक सिंह ने गाया है। इस गाने के बोल नितेश ठाकुर ने और इसका म्यूजिक कंपोज शंकर सिंह ने किया है। इसे आदिशक्ति फिल्म्स ने अपने यूट्यूब चैनल से कुछ घंटे पहले ही लॉन्च किया है। इसे थोड़ी ही देर में 50 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

कईसे धोखा दी भतार के सॉन्ग का म्यूजिक बहुत ही शानदार है। अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) की आवाज इसे और भी खास बना देती है। गाने के बोल भी काफी बेहतरीन है। गाने के जरिए अतंरा सिंह प्रियंका और अभिषेक सिंह एक महिला और उसके शादी पहले रहे बॉयफ्रेंड का हाल बता रहे है। महिला की शादी हो गई है और उसका पति उसे बहुत प्यार करता है। लेकिन शादी के बाद वह अपने बॉयफ्रेंड से बात कर रही है और उससे कहती है कि उसका पति उससे बहुत प्यार करता है। अब उसे धोखा नहीं दे सकती है।

अंतरा सिंह प्रियंका ने गाए कई भोजपुरी सिंगर्स के साथ गाने

अंतरा सिंह प्रियंका  किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में कई बड़े सिंगर्स के साथ काम किया है। इसमें उन्होंने सबसे ज्यादा सॉन्ग खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) और रितेश पांडे के साथ गाए हैं। इसके अलावा उन्होंने कई एल्बम में भी गा चुकी हैं। आपको बता दें कि अंतरा सिंह प्रियंका के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज हुई है। उन पर अश्लील गाने का आरोप है।

भोजपुरी फिल्मों और गानों में अश्लीलता फैलाने वाले 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

यहां देखिए अंतरा सिंह प्रियंका और अभिषेक सिंह का नया गाना…

 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।