काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे ने लिया मां दुर्गा का रौद्र अवतार, इस अंदाज में दी फैंस को नवरात्रि की बधाई

नवरात्रि (Navratri 2019) में एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी ने देवी गीत मां को अर्पित किए। अब दोनों ने मां दुर्गा का अवतार लिया है। दोनों ही एक्ट्रेस ने देवी मां के रूप में अपनी-अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और फैंस को नवरात्रि अष्टमी की बधाई दी है।

काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे दुर्गा मां के अवतार में।

आज नवरात्रि (Navratri 2019)  का आखिरी दिन है। यानी आज नवमी है। आज के दिन मां दुर्गा के नौवें अवतार मां सिद्धीदात्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि की यह सबसे आखिरी पूजा होती है। देवी मां की पूजा करने से पूरे नौ दिन का व्रत सफल होता है। पूरे देश में नवरात्रों की वजह से भक्तिमय माहौल है। लेकिन भोजपुरिया जवार और इंडस्ट्री में नवरात्रों की बात ही कुछ और होती है। यहां अष्टमी और नवमी को विशाल रूप में देवी मां की पूजा होती है। शहर से लेकर गांव तक में इस अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता है। लोग इस त्योहार विजयदशमी तक मनाते हैं।

नवरात्रि त्योहार के चलते भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारें भी मां की आराधना कर रहे हैं। भोजपुरी के सभी सिंगर्स ने देवी गीत (Devi Geet 2019 )  भी गाए, जो सबको काफी पसंद आ रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे(Amrapali Dubey) और काजल राघवानी ने भी अपने-अपने देवी गीत मां को अर्पित किए। अब दोनों ने मां दुर्गा का अवतार लिया है। दोनों ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर देवी मां के रूप में अपनी-अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और फैंस को नवरात्रि अष्टमी की बधाई दी है। आम्रपाली दुबे ने मां दुर्गा के रौद्र रूप अवतार वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि सभी को महाष्टमी की बधाई। फिल्म निरहुआ द लीडर (Nirahua The Leader) में मां के अवतार में काम करने का अच्छा अनुभव रहा।

यहां देखिए आम्रपाली दुबे का इंस्टाग्राम पोस्ट-

काजल राघवानी ने दिखाए मां दुर्गा के कई रूप

वहीं, काजल राघवानी (Kajal Raghwani)  ने इंस्टाग्राम पर मां दुर्गा के सौम्य रूप से लेकर रौद्र रूप वाली कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये तस्वीरें उनके देवी गीत में निभाए गए किरदार की हैं। इसमें वह एक दम देवी की तरह लग रही हैं। सौम्य रूप में उनके चेहरे की मुस्कान के सकारात्मक फीलिंग्स देती है।

यहां देखिए आम्रपाली दुबे की इंस्टाग्राम पोस्ट-

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के धमाकेदार डांस ने मचाई धूम

यहां देखिए आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का वेलेंटाइन डे प्लान…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।