दिनेश लाल यादव और काजल राघवानी कुछ इस तरह रोमांस करते आए नजर, देखिए उनका सुपरहिट सॉन्ग

दिनेश लाल यादव निरहुआ और काजल राघवानी की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी है। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में साथ में की हैं। ऐसे में दोनों की फिल्म आशिक आवारा (Aashik Aawara) का सॉन्ग चिकन सामान (Chikan Saman)  फैंस के बीच बार-बार देखा जा रहा हैं।

दिनेश लाल यादव और काजल राघवानी सुपरहिट सॉन्ग चिकन सामान (फोटो -यूट्यूब )

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की जोड़ियां मशहूर हैं। जैसे आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल  यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav), खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री जमकर धमाल मचाती है। ऐसे में दिनेश लाल यादव निरहुआ और काजल राघवानी की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी है। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में साथ में की हैं। ऐसे में दोनों की फिल्म आशिक आवारा (Aashik Aawara) का सॉन्ग चिकन सामान (Chikan Saman)  फैंस के बीच बार-बार देखा जा रहा हैं।

चिकन सामान (Chikan Saman) सॉन्ग में निरहुआ और काजल राघवानी ने धमाकेदार डांस किया हैं। जैसे की सॉन्ग के वीडियो में आप देख पा रहे हैं। काजल राघवानी ने पिंक कलर के साथ ब्लैक डॉट वाली शॉर्ट ड्रेस पहन रखीं हैं। इसमें वह बला की खूबसूरत नज़र आ रहीं हैं। वहीं, निरहुआ ने भी मल्टी कलर शर्ट और पैंट में हमेशा जैसे हैंडसम लग रहे हैं।

देखें काजल राघवानी और दिनेश लाल  रोमांटिक सॉन्ग…

गाने के दूसरे भाग में काजल पीले कलर की स्कर्ट और स्लीव लेस टॉप में गजब की हॉट लग रही हैं। वहीं, काजल को टक्कर देते हुए दिनेश लाल  यादव ने नारंगी कलर का शर्ट पहना हुआ है। गाने के बोल कुछ इस तरह हैं- बाड़ू चिकन सामान कब करइबू निवान। सॉन्ग में काजल और निरहुआ की बीच-बीच में बिरहा की तरह जुगलबंदी भी है, जो कि सॉन्ग में चार चांद लगा दिया है। यही वजह है की गाने को यूट्यूब पर अब तक 9 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं।

बताते चलें कि सॉन्ग को सिंगर कल्पना (Kalpana) और दिनेश लाल यादव ने गाया है। गाने के बोल कवी प्यारे लाल यादव (Pyare Lal Yadav) द्वारा दिए गए हैं। खास बात फिल्म आशिक आवारा में दिनेश लाल निरहुआ ,आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म को डायरेक्ट सतीश जैन ने किया है। फिल्म में तीनों की जबरदस्त केमस्ट्री की वजह से  2016 की सुपरहिट फिल्म साबित हुई। फैंस ने तीनों को साथ में परदे पर बहुत पसंद किया। आपको सॉन्ग चिकन सामान कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में देखें दिनेश लाल यादव ने की रवि किशन से सिफारिश… 

 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।