काजल राघवानी ने खेसारी लाल का संग ‘सरसों के सगिया’ गाने में लगाए जोरदार ठुमके, देखें वीडियो

काजल राघवानी (Kajal Raghwani) टॉप लिस्ट एक्ट्रेसस में आती हैं। काजल राघवानी की जोड़ी खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ पसंद की जाती है।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की तस्वीर

Kajal Raghwani Video Song: भोजपुरी सिनेमा में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) टॉप लिस्ट एक्ट्रेसस में आती हैं। काजल राघवानी की जोड़ी खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ पसंद की जाती है। अब इन दोनों की जोड़ी का एक गाना इस समय यूट्यूब पर जमकर देखा जा रहा है। वायरल हो रहे इस गाने में काजल राघवानी और खेसारी लाल की जोड़ी शानदार लग रही है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की साल 2017 में आई फिल्म ‘मेहंदी लगा लगा के रखना’ के वायरल हो रहे गाने ‘सरसों के सगिया’ को यूट्यूब पर अब तक 15 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने को इन दोनों सितारों के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल और काजल राघवानी का ‘सतुआ जवनिया के’ भोजपुरी गाना हुआ वायरल, देखें वीडियो

काजल राघवानी और खेसारी लाल का ये गाना यहां देखें:

‘सरसों के सगिया’ गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है। वहीं उनका साथ दिया है प्रियंका सिंह ने। इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। वहीँ इसका संगीत मधुकर आनंद ने तैयार किया है। ये गाना जमकर व्यूज बटोर रहा है।

Khesari Lal Video Song: खेसारी लाल का गाना यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल, व्यूज हुए 3 करोड़ के पार

बता दें भोजपुरी सिनेमा में काजल राघवानी को फिल्मों की ड्रीम गर्ल कहा जाता है। काजल राघवानी मूलतः गुजरात मे पली-बड़ी हैं। इन्होंने भोजपुरी फिल्मों के साथ कई गुजराती फिल्मों में भी काम किया है। साल 2016 में काजल राघवानी को भोजपुरी के बेस्ट ऐक्ट्रेस पीपल्स चॉइस अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.