Bhojpuri Gana: खेसारी लाल संग काजल राघवानी का भोजपुरी गाना हुआ हिट, देखें वीडियो

Bhojpuri ke Gaane: भोजपुरी सिनेमा में अपने शानदार एक्शन और कॉमेडी अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

Kajal Raghwani Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा में अपने शानदार एक्शन और कॉमेडी अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। उनका आए दिन कोई न कोई भोजपुरी गाना ट्रेंड करता दिखाई दे जाता है। अब खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक धमाकेदार रोमांटिक गाना जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे गाने में खेसारी लाल और काजल राघवानी ने रोमांस के साथ-साथ शानदार डांस किया है। इस गाने को जबरदस्त व्यूज मिल रहे हैं। ये गाना खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म ‘बलमजी लव यू’ का एक रोमांटिक गाना है। यूं तो इस फिल्म के सभी गाने खूब पसंद किए गए हैं लेकिन इसका गाना ‘अढ़ाई बजे’ सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अब तक 11 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

गाने में खेसारी लाल का गांव के एक भोले-भाले आदमी का अंदाज देखने को मिल रहा है तो वहीं काजल राघवानी खेसारी लाल को रिझाने की कोशिश कर रही हैं। काजल राघवानी गाने अपनी बोल्ड अदाओं से खेसारी को रिझाने की कोशिश करती दिख रही हैं। इस गाने में बेबी पिंक कलर की नाइट ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दोनों का ये चुलबुला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

BHOJPURI HOLI SONG: खेसारी लाल यादव का नया भोजपरी होली सॉन्ग ‘माजा डबल पिचकारी के’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है

भोजपुरी सिनेमा में जोड़ी की बात करें तो खेसारी की जोड़ी सबसे ज्यादा काजल राघवानी के साथ पसंद की जाती है। खेसारी, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह और रानी चटर्जी के साथ भी धमाल मचा चुके हैं। खेसारी भोजपुरी एक्ट्रेसेस के साथ शानदार डांस और रोमांस करते दिखाई देते हैं। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का शाहरुख खान भी कहा जाता है।

काजल राघवानी और खेसारी लाल का वायरल गाना यहां देखें :

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.