PHOTOS: काजल राघवानी-खेसारी लाल यादव का रिश्ता है खास, सबरंग 2019 के दौरान दिखी दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग

भोजपुरी के सबसे बड़े अवार्ड शो सबरंग 2019 (Sabarang Award 2019)के दौरान खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी एक साथ दिखाई दिए। इस दौरान दोनों के बीच खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिली। यहां दोनों ने कई भोजपुरी गानों पर परफॉर्म किया।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव (Kajal Raghwani Khesari Lal Yadav Relationship)की जोड़ी जितना ऑन स्क्रीन पसंद की जाती है, उतनी है ऑफ स्क्रीन भी पसंद की जाती है। दोनों अक्सर साथ दिखाई देते हैं। दोनों के बीच ऑफ स्क्रीन भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। जिसके चलते दोनों लोगों के निशाने पर रहे हैं। दोनों को एक कपल के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन दोनों ने इसको खारिज कर दिया। खेसारी लाल यादव ने मीडिया के सामने कहा कि यह सब अफवाहें हैं। वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में दोनों फिर एक साथ दिखाई दिए।

ये मौका था भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़ा अवार्ड शो सबरंग 2019 (Sabrang Bhojpuri Awards 2019)  का। इस अवार्ड फंक्शन में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव एक साथ दिखे। पूरे इवेंट में दोनों एक साथ दिखाई दिए। एक्ट्रेस ने इवेंट की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वह खेसारी लाल यादव के मंच पर खड़ी हैं। इन तस्वीरों में वह खेसारी लाल यादव के साथ बैठी हुई भी हैं। इसमें कई तस्वीर में वह खेसारी लाल यादव  (Khesari Lal Yadav) के साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही थी। यहां खेसारी लाल यादव को बेस्ट एक्टर का और काजल राघवानी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला।

यहां देखिए काजल राघवानी का इंस्टाग्राम पोस्ट- 

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव ने किया परफॉर्मेंस

सबरंग अवार्ड 2019 के मंच पर काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव ने कई गानों पर परफॉर्म भी किया और अपने शानदार डांसिंग मूव्स से ऑडियंस को एंटरटेन किया। इस दौरान काजल राघवानी (Kajal Raghwani Hot Song) ने गुलाबी रंग का लहंगा और इसकी मैचिंग का ब्लाउज पहना हुआ था, जिस पर गुलाबी रंग का दुपट्टा ले रखा है। इसके अलावा खेसारी लाल यादव ने व्हाइट कोट-पेंट पहना हुआ है, जिसमें वह काफी डैशिंग लग रहे हैं। स्टेज पर परफॉर्म करते वक्त उन्होंने ब्लू रंग का कुर्ता पजामी पहना हुआ था, जिसमें उनका ट्रेडिशनल लुक दिखाई दिया।

यहां देखिए काजल राघवानी और खेसारी लाल की तस्वीरें-

काजल राघवानी के डांस ने मचाया धमाल, देखिए उनकी अदाओं से भरा ये वीडियो

यहां देखिए सबरंग 2019 में परफॉर्म करते हुए खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।