खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ऑफ स्क्रीन भी है हिट, देखिए इन दोनों सितारों का शानदार स्टेज परफॉर्मेंस

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को ऑन स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन भी काफी पसंद किया जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों यूट्यूब पर पॉपुलर हो रहा है। इसमें दोनों ने कई गानों पर परफॉर्मेंस की है।

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव सबरंग अवार्ड 2019 के मंच पर परफॉर्म करते हुए। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (Khesari Lal Yadav Kajal Raghwani Dance) की पॉपुलैरिटी गैर भोजपुरी लोगों के बीच में काफी पॉपुलर हो रहा है। इन दोनों की जोड़ी लोगों के बीच काफी फेमस है। भोजपुरिया जवार इन दोनों को एक साथ देखना काफी पसंद करता है। इनके गाने, फिल्में और एल्बम भी यूट्यूब पर ट्रेंड होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी वायरल होते हैं। इसके साथ-साथ ऑफ स्क्रीन भी इनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों यूट्यूब पर पॉपुलर हो रहा है। इसमें दोनों ने कई गानों पर परफॉर्मेंस की है।

सबरंग अवार्ड 2019 (Sabrang Award 2019) के मंच पर इन दोनों भोजपुरी सितारों ने भोजपुरिया जवार का मनोरंजन किया। इन दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस दौरान खेसारी लाल यादव नीले रंग की शेरवानी में नजर आए जबकि काजल राघवानी गुलाबी रंग के घाघरे और चोली में शानदार डांस करती हुईं नजर आई। ऑडियंस के बीच भोजपुरी इंडस्ट्री आइटम क्वीन संभावना सेठ और मेगा स्टार रवि किशन नजर आए।

सोशल वर्क में  भी आगे रहते हैं खेसारी लाल यादव

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के जरिए लोगों का दिल जीत रहे हैं, वहीं अपने खेसारी फाउंडेशन (Khesari Foundaion) के जरिए भी लोगों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने बिहार में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले सीतामढ़ी में बाढ़ पीड़ितों की मदद की। इससे पहले उन्होंने बिहार में चमकी बुखार  (Chamki Bukhar) से पीड़ित लोगों की भी मदद की थी।

यहां देखिए काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का शानदार स्टेज परफॉर्मेंस…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।