Navratri Bhojpuri Devi Song: देवी दुर्गा की भक्ती में लीन हुईं कल्पना, सुनिए ‘मईया घुंगर बजेला’ देवी गीत

कल्पना अपनी फॉल्क सिंगिंग के लिए जानी जाती हैं। कल्पना बॉलीवुड की कई हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज़ दे चुकी हैं। फिल्म आर राज कुमार (RR Rajkumar) का गन्दी बात, बिल्लू भयंकर, इश्क़ से मीठा, प्यार का टेस्ट जैसे कई हिट सॉन्ग दिए हैं। 

कल्पना पटवारी मईया घुंगर बजेला सॉन्ग (फोटो- यूट्यूब )

भोजपुरी की महागायिका कल्पना पटवारी (Kalpna Patowary) ने अपनी बुलंद आवाज़ से भोजपुरी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड (Bollywood) में भी लाखों दिलों को जीत चुकी हैं। जब भी कल्पना का कोई भी गाना रिलीज़ होता हैं, यूट्यूब पर धमाल मचा देता है। कल्पना खासकर अपने भक्ति गानों के लिए जानी जाती हैं। तीज, नवरात्री, होली, दिवाली का त्यौहार हो चाहे तीज कल्पना पटवारी के गाने रिलीज़ होना तय है। उनके गाने रिलीज़ होते ही रिकॉर्ड बना जाते हैं। नवरात्री आने वाली है, ऐसे में कल्पना ने नया देवी गीत रिलीज़ किया है।

इस सॉन्ग  के बारे में आपको बता दें कि इसका नाम मईया घुंगर बजेला (Maiya Ghunghar Bajela) है। जैसे की सॉन्ग के वीडियो में आप देख सकते हैं कि बहुत सारी छोटी कन्याओं की सेवा करके उन्हें भोज करवाया जा रहा है। इस गाने का दृश्य बहुत ही पावन दिख रहा है। इसे देखकर किसी का भी मन भक्तिमय हो जाएगा। गाने के बोल बड़े ही भक्ति भाव से भरे हुए हैं। कप्लना पटवारी  की आवाज ने इस भक्ति गाने को और भी दमदार बना दिया है।

वीडियो में देखें कल्पना पटवारी का मईया घुंगर बजेला देवी गीत…

यह देवी गीत एल्बम मईया घुंगरू बाजेला से ( Maiya Ghunghar Bajela ) है। गाने के बोल बिटू बिद्यारती ने लिखे हैं। म्यूजिक अजय सिंह ने दिया हैं। देवी गीत 20 सितम्बर को रिलीज़ हो गया था। अब तक यूट्यूब पर वीडियो को 14,860 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

आपको बता दें कि कल्पना अपनी फॉल्क सिंगिंग के लिए जानी जाती हैं। कल्पना बॉलीवुड की कई हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज़ दे चुकी हैं। फिल्म आर राज कुमार (R Rajkumar) का सॉन्ग गन्दी बात, बिल्लू भयंकर, इश्क़ से मीठा, प्यार का टेस्ट जैसे कई हिट सॉन्ग दिए हैं।

वीडियो में देखिए अक्षरा सिंह और पवन सिंह के विवाद पर कल्पना पटवारी का बयान… 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।