Kanoon Maai Tod Da Song: आम्रपाली दुबे का पहला देवी गीत लॉन्च, मां की भक्ति में ऐसे डूबी भोजपुरी एक्ट्रेस

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का इस साल का पहला देवी गीत लॉन्च हुआ है। आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ-साथ काफी अच्छी सिंगर भी हैं। आम्रपाली दुबे का देवी गीत का नाम कानून माई तोड़ दा (Kanoon Maai Tod Da) है।

फिल्म राजा बाबू के एक सीन मेें आम्रापील दुबे। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

आज से शारदीय नवरात्रि (Navratri 2019) का तीसरा दिन है। इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अराधना की जाती है। नवरात्रि के शुरू होने से पहले भोजपुरी सिंगर लगातार देवी गीत लेकर आ रहे हैं। इन देवी गीतों के जरिए वह लोगों देवी मां की भक्ति में सराबोर कर रहे हैं। काजल राघवानी पवन सिंह, अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव के बाद अब यूट्यूब क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे का इस साल का पहला देवी गीत लॉन्च हुआ है। आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ-साथ काफी अच्छी सिंगर भी हैं।

आम्रपाली दुबे का देवी गीत का नाम कानून माई तोड़ दा (Kanoon Maai Tod Da) है। ये देवी गीत नवरात्रि के दूसरे दिन लॉन्च हुआ है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस ने इसे काफी खूबसूरती और भक्ति में डूब कर गाया है। इस गीत के बोल प्यारेलाल यादव ने लिखा है, जबकि इसका म्यूजिक आशिष वर्मा ने कंपोज किया है। इस देवी गीत को आम्रपाली दुबे ने अपने यूट्यूब चैनल आम्रपाली दुबे ऑफिशियल पर लॉन्च किया है, जिसे अबतक हजारों बार सुना जा चुका है।

मां को 9 दिन से ज्यादा रुकने के लिए प्रार्थना कर रही हैं

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey Devi Geet 2019) वैसे तो अपना यूट्यूब चैनल दो साल पहले बनाया था, लेकिन प्रोफेशनल तौर पर एक्टिव पहले नवरात्रि से हुई हैं। आम्रपाली दुबे इस देवी गीत के जरिए मां शेरावाली को अपने घर में नौ दिन के बाद भी रहने के लिए कह रही है। वह इसके लिए मां को अपने 9 दिन रहने के कानून को तोड़ने के लिए कह रही हैं। वह मां की सेवा करना चाहती हैं।

मां की भक्ति में डूब कर नाचते दिखाई दिए खेसारी लाल यादव, देखिए उनका ये देवी गीत

यहां देखिए आम्रपाली दुबे का इस साल का पहला देवी गीत…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।