विलन अवतार में सुपरहिट हुआ खेसारी लाल यादव का सॉन्ग वीडियो, डांसर्स संग लगाए ठुमके 

सुपरस्टार सिंगर और अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों एक के बाद हिट फ़िल्में दिए जा रहे हैं और यूट्यूब पर भी ट्रेंड में चल रहे हैं। अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ खेसारी लाल यादव की जोड़ी खूब पसंद की जा रही है। दर्शक अक्सर दोनों को साथ में ही देखना पसंद करते हैं।

चलव जेनेरेटर सांग का पोस्टर (फोटो इंस्टाग्राम )

सुपरस्टार सिंगर और अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों एक के बाद हिट फ़िल्में दिए जा रहे हैं और यूट्यूब पर भी ट्रेंड में चल रहे हैं। अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ खेसारी लाल यादव की जोड़ी खूब पसंद की जा रही है। दर्शक अक्सर दोनों को साथ में ही देखना पसंद करते हैं। इन समय इस जोड़ी के गाने यूट्यूब पर ट्रेंड में चल रहे है। फिलहाल आज यूट्यूब पर इनका जो सांग ट्रेंड में है उसके बोल हैं चलाव जनरेटर। इस गाने को इतनी बार देखा गया कि व्यूज के मामले में सांग जा पहुंचा है 1,419,801 तक।

वीडियो में हम देख पा रहे हैं कि खेसारी ने ब्लैक कलर की पठानी पोशाख पहन रखी है। साथ ही लम्बे बाल भी रखे हैं। इस नए गेटअप में खेसारी बहुत ही हैंडसम दिख रहे हैं। गाने का नज़ारा कुछ इस तरह है कि चारो तरफ फिल्म के गुंडों की पार्टी चल रही है। उसी पार्टी में खेसारी ने भी एक विलन के अवतार में नज़र आ रहे है। साथ ही दो गर्ल डांसर के साथ झूमते हुए नज़र आ रहे है। गाने की धूम दर्शको के बीच मची हुई है। बता दें कि ये सांग इंतकाम फिल्म से है।

वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव का चलाव जनरेटर सुपरहिट सॉन्ग। 

सॉन्ग चलाव जनरेटर के बोल प्यारे लाल जी ने दिए है। म्यूजिक को कंपोज़ अभिनाश झा ने किया है। फिल्म इंतकाम को डायरेक्ट और प्रोडूस रवि सिन्हा ने किया है। सांग को खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने गाया है। फिल्म में खेसारी लाल यादव,काजल राघवानी और विराज भट्ट (Viraj Bhatt) मुख्य किरदार में है। आपको बता दे कि काजल राघवानी और खेसारी कि अपकमिंग फिल्म बागी (Baaghi) का फर्स्ट लुक लांच हो गया है। खेसारी ने अपने इंस्टाग्राम हेंडल पर फर्स्ट लुक शेयर किया और दर्शको को बताया फिल्म का ट्रेलर 7 सितम्बर को लॉन्च होगा।

एक्सक्लुसुव वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव नरेंद्र मोदी की बायोपिक करना चाहते हैं की नहीं ?

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।