खेसारी लाल यादव करेंगे राजनीति लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, जानिए इस खबर पर क्या कहा सुपरस्टार ने

बता दें कि इलेक्शन का माहौल धीरे धीरे देश में बन रहा है। अब इस तरह की खबर सुनाई देगी कि फ़िल्मी कलाकार राजनीतिक पार्टियों को ज्वाइन करेंगे। नेतागण इन कलाकारों को अपनी पार्टी में ज्वाइन करने के बाद इन्हे इलेक्शन लड़ाएंगे।

खेसारी लाल यादव की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को लेकर खबर ये चल रही है कि अभिनेता राजनीति कर सकते हैं। किसी राजनीति पार्टी को ज्वाइन कर सकते हैं और आने वाले इस लोकसभा चुनाव में बिहार की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में उड़ रही इस अफवाह में खेसारी लाल यादव ने कई तरह की बातें साफ कर दी है। मीडिया से बात करते हुए खेसारी यादव ने कहा ‘हमारी इंडस्ट्री में राजनीति कम है क्या। यहां किसी चुनाव से कम है क्या। मै किसी का गुलाम नहीं बन सकता। मै अपनी पब्लिक का गुलाम हूँ मै अपनी जनता का गुलाम हूँ। मै किसी एक का नहीं हो सकता और मै किसी एक का होकर रह भी नहीं सकता। क्योंकि मै हजारो नहीं अरबो लोगों के दिल में रहता हूँ। और मै उनके दिल में बड़ा सुरक्षित हूँ। मै किसी नेता के पास जाऊंगा, शायद मेरे विचार उनसे ना मिले। तो गड़बड़ हो जाएगी। इससे अच्छा है कि मै जहां हूँ वही ठीक हूँ। ‘

बता दें कि इलेक्शन का माहौल धीरे धीरे देश में बन रहा है। अब इस तरह की खबर सुनाई देगी कि फ़िल्मी कलाकार राजनीतिक पार्टियों को ज्वाइन करेंगे। नेतागण इन कलाकारों को अपनी पार्टी में ज्वाइन करने के बाद इन्हे इलेक्शन लड़ाएंगे। इन्हे अपनी पार्टी का स्टार प्रचारक बनाएंगे और इनका इस्तमाल करेंगे।

खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव को भोजपुरी फिल्मों का टावर कहा जाता है। इन तीनो की बदौलत ही भोजपुरी इंडस्ट्री चल रही है ऐसा माना जाता है। ऐसे में जाहिर है राजनीतिक पार्टियां इन तीनो ही टावर को अपने कब्जे में लेना चाहेगी।

गौरतलब है कि रवि किशन, नगमा और मनोज तिवारी ने राजनीति करनी शुरू भी कर दी है।

देखें खेसारी लाल यादव की तस्वीरें

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।