खेसारी लाल ने इस बार काजल राघवानी का साथ छोड़ किया इस हीरोइन के साथ रोमांस, देखें वीडियो

भोजपुरी सिनेमा में अपने कॉमेडी अंदाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस बार खेसारी लाल का एक नया गाना लोगों पर अपना जादू बिखेर रहा है। इस गाने में खेसारी लाल काजल राघवानी नहीं बल्कि इस चांदनी सिंह (Chandni Singh) के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

खेसारी लाल और चांदनी सिंह की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

भोजपुरी सिनेमा में अपने कॉमेडी अंदाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस बार खेसारी लाल का एक नया गाना लोगों पर अपना जादू बिखेर रहा है। इस गाने में खेसारी लाल काजल राघवानी नहीं बल्कि इस चांदनी सिंह (Chandni Singh) के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल अधिकतर काजल राघवानी के साथ जोड़ी बनाते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन इस बार खेसारी लाल ने चांदनी सिंह के साथ इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। खेसारी लाल के वायरल गाने में उनकी केमिस्ट्री चांदनी सिंह के साथ शानदार लग रही है। इन दोनों के इस गाने को यूट्यूब पर 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है। गाना ‘ललकी ओढ़निया’ यूट्यूब पर जमकर व्यूज बटोर रहा है।

इस वीडियो में अभिनेत्री चांदनी सिंह लाल सूट और लाल ओढ़नी में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। चांदनी सिंह ये लुक देखकर आप भी उनके दीवाने हो जाओगे। इस वीडियों में खेसारी गाते-गाते बता रहे हैं कि चांदनी इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि उन्होंने काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे को भी पीछे छोड़ दिया है। खेसारी की आवाज में ये गाना इसी साल मार्च महीने में रिलीज किया गया।

जिस तरह से खेसारी लाल और चांदनी सिंह का ये गाना वायरल हो रहा है उसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इन दोनों के चाहने वालों की संख्या किसी भी सुपरस्टार से कम नहीं है। भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल सुपरस्टार की लिस्ट में आते ही हैं तो वहीं चांदनी सिंह की फैन फॉलोइंग किसी से कम नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें : जड़ के जुगाड़ का के जा’ गाने में निरहुआ-आम्रपाली के रोमांटिक अंदाज ने उड़ाए लोगों के होश, देंखे वीडियो

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.