Bhojpuri Song: खेसारी लाल ने इस बार स्‍मृति सिन्‍हा के साथ मचाया इंटरनेट पर धमाल, देखें वीडियो

Khesari lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव अपने कॉमेडी और एक्शन से लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। खेसारी लाल के गाने इंटरनेट पर धूम मचाते रहते हैं। इस बार उनका एक गाना बहुत वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल और स्‍मृति सिन्‍हा की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) अपने कॉमेडी और एक्शन से लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। अपने कॉमेडी अंदाज से खेसारी लाल ने अच्छीं फैन फॉलोइंग बना ली है। उनके चाहने वाले उनकी फिल्मों और गानों को खूब पसंद करते हैं। खेसारी लाल के गाने इंटरनेट पर धूम मचाते रहते हैं। इस बार उनका एक गाना बहुत वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल इस बार स्मृति सिन्हा के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने के बोल ‘बिस्‍कुट डुबाके’ (Biscuit Dubake) के है। इस गाने को यूट्यूब पर खेसारी लाल के फैंस बार-बार देख रहे हैं। इस वीडियो में खेसारी लाल भोजपुरी एक्‍ट्रेस स्‍मृति सिन्‍हा के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Monalisa Photos: मोनालिसा का ये कातिलाना अंदाज देख आप भी हो जाएंगे उनके दीवाने, देखें तस्वीरें

बता दें वायरल हो रहा वीडियो खेसारी लाल की फिल्‍म ‘भाग खेसारी भाग’ का है। जिस तरह से लोग इस गाने को पसंद कर रहे है उसे देखकर लग रहा है कि ये गाना एक नया रिकॉर्ड बना देगा। अबतक इस गाने को यूट्यूब पर 13.83 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने को खेसारी लाल के साथ सिंगर प्रियंका सिंह ने भी गाया है।

जिस तरह से खेसारी लाल और स्मृति सिन्हा का ये गाना वायरल हो रहा है उसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इन दोनों के चाहने वालों की संख्या किसी भी सुपरस्टार से कम नहीं है। भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल सुपरस्टार की लिस्ट में आते ही हैं तो वहीं स्मृति सिन्हा की फैन फॉलोइंग किसी से कम नहीं हैं।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे के इस गाने पर जमकर वीडियो बना रहे हैं टिक टॉक यूजर्स, देखें वीडियो

खेसारी लाल और स्मृति सिन्हा का वायरल वीडियो यहां देखें :

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.