Bhojpuri Holi Song 2020: खेसारी लाल यादव ने इस भोजपुरी होली गाने पर उड़ाया गर्दा, देखें वीडियो

Khesaril Lal Yadav Bhojpuri Holi Song 2020: भोजपुरी सिनेमा में अपने शानदार एक्शन और रोमांटिक अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह (Chandni Singh) का होली सांग जमकर वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल और चांदनी सिंह की तस्वीर

Khesari Lal Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी सिनेमा में अपने शानदार एक्शन और रोमांटिक अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। उनका आए दिन कोई न कोई भोजपुरी गाना ट्रेंड करता दिखाई दे जाता है। अब खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह (Chandni Singh) का होली सांग जमकर वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल के वायरल हो रहे होली सांग में उनके साथ चांदनी सिंह की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है। गाने में इन दोनों सितारों ने अपनी एक्टिंग से कमाल कर दिया है। चांदनी सिंह की खेसारी लाल के साथ केमिस्ट्री अच्छी लग रही है। वायरल हो रहे गाने को खेसारी लाल ने ही गाया है और उनका साथ दिया है दुज्जा उज्ज्वल ने। गाने को संगीत शंकर सिंह ने दिया है। वहीं इसका निर्देशन किशोर जी ने किया है। गाने की एडिटिंग विवेक सिंह और जय प्रकाश ने की है।

इस गाने में खेसारी लाल जमकर रंग उड़ा रहे हैं। इसी के साथ ही गाने में खेसारी लाल चांदनी सिंह को रंग लगाने की बात कह रहे हैं तो चांदनी सिंह इसके लिए मना कर रही हैं। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। गाने को 24 जनवरी को रिलीज किया गया और इसके व्यूज लाखों में पहुँच गए हैं।

खेसारी लाल का वायरल भोजपुरी होली गाना यहां देखें:

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: काजल राघवानी संग खेसारी लाल ने इस भोजपुरी गाने में उड़ाया गर्दा, देखें वीडियो

भोजपुरी सिनेमा में जोड़ी की बात करें तो खेसारी की जोड़ी सबसे ज्यादा काजल राघवानी के साथ पसंद की जाती है। खेसारी, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह, चांदनी सिंह और रानी चटर्जी के साथ भी धमाल मचा चुके हैं। खेसारी भोजपुरी एक्ट्रेसेस के साथ शानदार डांस और रोमांस करते दिखाई देते हैं। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का शाहरुख खान भी कहा जाता है।

BHOJPURI HOLI SONG: खेसारी लाल यादव का नया भोजपरी होली सॉन्ग ‘माजा डबल पिचकारी के’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है 

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.