Khesari Lal Video Song: खेसारी लाल यादव के ‘फसारी लगा लेब’ का यूट्यब पर धमाल, देखें वीडियो

खेसारी लाल के फैंस को उनके गानों और फिल्मों का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। अब उनका एक गाना इस समय यूट्यूब पर जमकर पसंद किया जा रहा है।

'फसारी लगा लेब' सॉन्ग का पोस्टर

Khesari Lal Video Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के भोजपुरी गाने (Bhojpuri Songs) लोगों के बीच जमकर धमाल मचाते हैं। खेसारी लाल के फैंस उनके गानों को खूब पसंद करते हैं। उनके गाने यूट्यूब पर आते ही छा जाते हैं। खेसारी लाल के फैंस को उनके गानों और फिल्मों का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। अब उनका एक गाना इस समय यूट्यूब पर जमकर पसंद किया जा रहा है।

खेसारी लाल का ‘फसरी लगा लेब’ (Fasari Laga Leb) गाना इस समय जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की फेमस जोड़ी नजर आ रही है। भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारी लाल यादव का यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अब तक इस गाने को 4 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया है।

Bhojpuri Holi Songs 2020: खेसारी लाल के ‘बलम बेंच सऊदी में घेवड़ा’ ने होली में मचाई धूम, देखें Video

खेसारी लाल का वायरल सॉन्ग यहां देखें :

‘फसरी लगा लेब’ (Fasari Laga Leb) सॉन्ग को एंटर-10 म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। वायरल सॉन्ग का संगीत अविनाश झा ने तैयार किया है जबकि इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। भोजपुरी दर्शक खेसारी लाल यादव के गानों को लोग खूब पसंद करते हैं। उनके इस सॉन्ग ने भी धूम मचा दी है।

खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा की कई हीरोइन के साथ धमाकेदार डांस और रोमांस करते नजर आ चुके हैं। उन्हें रोमांस और एक्शन के मास्टर कहा जाता हैं। इसके साथ ही उन्हें भोजपुरी सिनेमा का ‘कॉमेडी किंग’ कहते हैं।

Akshara Singh Video Song: अक्षरा सिंह के गाने कॉल करें क्या ने रिलीज होते ही यूट्यूब मचाया धमाल

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.