Khesari Lal Holi Song: खेसारी लाल के ‘छपरा के रंग’ गाने का सोशल मीडिया पर धमाल, देखें वीडियो

खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) अपने गानों से लोगों की होली में खुशियों के रंग मिला देते हैं। वहीं अब खेसारी लाल एक और हिट गाना अपने फैंस के लिए लेकर आए हैं जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

'छपरा के रंग तोहार अईठल छोड़ा दी' सॉन्ग का पोस्टर

Khesari Lal Holi Song: भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) इंडस्ट्री के सुपरस्टार और गायक खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) होली के मौके पर अपने कई हिट गानों के चलते लोगों के बीच छाए रहते हैं। खेसारी लाल के गानों को खूब पसंद किया जाता है। खेसारी लाल अपने गानों से लोगों की होली में खुशियों के रंग मिला देते हैं। वहीं अब खेसारी लाल एक और हिट गाना अपने फैंस के लिए लेकर आए हैं जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

खेसारी लाल यादव होली के मौके पर एक नया हिट भोजपुरी होली सॉन्ग (Bhojpuri Holi Song) लेकर आए हैं। गाने में पूनम पांडेय खेसारी लाल यादव का साथ दे रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री शानदार लग रही है। इस गाने के साथ खेसारी लाल एक बार फिर होली को खास बनाने वाले हैं। नए गाने के बोल ‘छपरा के रंग तोहार अईठल छोड़ा दी’ (Chhapra Ke Rang) हैं।

Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल के गाने ‘बाबा के खुल गईल ढाबा’ ने होली के मौके पर उड़ाया गर्दा, देखें वीडियो

खेसारी लाल और पूनम पांडेय का हिट सॉन्ग यहां देखें:

इस गाने को अब तक 6 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वायरल हो रहे इस गाने को खेसारी लाल यादव ने ही गाया है। इस गाने के बोल टुनटुन यादव ने लिखे हैं। वहीं गाने को म्यूजिक राजा भट्टाचार्य ने दिया है।

Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल और काजल राघवानी का ‘सतुआ जवनिया के’ भोजपुरी गाना हुआ वायरल, देखें वीडियो

आपको बता दें कि होली के मौके पर भोजपुरी गानों को जमकर पसंद किया जाता है। यूट्यूब पर भोजपुरी सॉन्ग ट्रेंड करने लगते हैं। अभी हाल ही में पवन सिंह का एक होली सॉन्ग कमरिया हिला रही है’ (Kamariya Hila Rahi Hai) भी रिलीज हुआ है। इस गाने को भी यूट्यूब पर काफी सर्च किया जा रहा है।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.