Bhojpuri Holi Song: जब खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह को लगाया गुलाल, तो उसने कहा- ‘बानी हम शादी शुदा हो’

Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) होली के अवसर पर आपके लिए नया गाना 'बानी हम शादी शुदा हो' (Baani Hum Shaadi Shuda Ho song) लेकर आये है। इस गाने में खेसारी के साथ प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) नजर आ रही है।

Bhojpuri Holi Song: जब खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह को लगाया गुलाल, तो उसने कहा- 'बानी हम शादी शुदा हो'

Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) होली के अवसर पर आपके लिए नया गाना ‘बानी हम शादी शुदा हो’ (Baani Hum Shaadi Shuda Ho song) लेकर आये है। इस गाने में खेसारी के साथ प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) नजर आ रही है। यह गाना बस दो दिन पहले रिलीज़ किया है और यह यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है।

खेसारी लाल यादव का गान ‘बानी हम शादी शुदा हो’ सुनने में बहुत ही मजेदार लग रहा है। होली के दिन आप इस गाने पर जमकर ठुमके लगा सकते हो। इस भोजपुरी होली गीत (Bhojpuri Holi Song) को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। इसमें आयशा कश्यप ने भी अपने हाथ दिखाए हैं। इस सॉन्ग के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं तो म्यूजिक मधुकर आनंद का है।

‘बानी हम शादी शुदा हो’ गाने को लोग बहुत पसंद कर रहे है। इस गाने को अब तक 7 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है, वहीँ इस गाने को अभी भी देखा जा रहा है। यह गाना रिलीज़ होते ही यूट्यूब पर वायरल होने लगा है। वैसे भी खेसारी लाल यादव का कोई भी सॉन्ग जमकर धूम मचाता है।

Nirahua Bhojpuri Song: निरहुआ के नए भोजपुरी गाने ‘पिया कलकोतिया’ ने मचाया धमाल

यहां देखें ‘बानी हम शादी शुदा हो’ गाना

बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं। खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी। 2012 में आई अपनी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए। शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन आज वो भोजपुरी के सबसे प्रशिद्ध सितारों में से एक हैं।