Bhojpuri Holi Song 2020: खेसारी लाल यादव का होली सांग ‘लगाके करुआ तेल अइलू’ हुआ रिलीज, देखें वीडियो

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Holi Song:  भोजपुरी सिनेमा में अपने शानदार एक्शन और रोमांटिक अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। अब होली के सीजन में खेसारी लाल यादव का एक नया गाना (Holi Song) जमकर वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल और काजल राघवानी की तस्वीर

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी सिनेमा में अपने शानदार एक्शन और रोमांटिक अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। उनका आए दिन कोई न कोई भोजपुरी गाना ट्रेंड करता दिखाई दे जाता है। अब होली के सीजन में खेसारी लाल यादव का एक नया गाना (Holi Song) जमकर वायरल हो रहा है।

भोजपुरी गाना ‘लगाके करुआ तेल अइलू’ यूट्यूब पर दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने ही गाया है। ये होली सांग फैन्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इसका संगीत रोशन हेगड़े ने दिया है। इसके लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं।

इससे पहले खेसारी लाल का एक और होली सांग वायरल हो चुका है। वायरल हो रहे होली सांग में खेसारी लाल के साथ चांदनी सिंह की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है। गाने में इन दोनों सितारों ने अपनी एक्टिंग से कमाल कर दिया है। चांदनी सिंह की खेसारी लाल के साथ केमिस्ट्री अच्छी लग रही है।

Bhojpuri Holi Song 2020: खेसारी लाल यादव ने इस भोजपुरी होली गाने पर उड़ाया गर्दा, देखें वीडियो

खेसारी लाल का होली सांग यहां सुने:

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल संग काजल राघवानी का भोजपुरी गाना हुआ हिट, देखें वीडियो

वायरल हो रहे गाने ‘Cancle कईनी Visa’ को खेसारी लाल ने ही गाया है और उनका साथ दिया है दुज्जा उज्ज्वल ने। गाने को संगीत शंकर सिंह ने दिया है। वहीं इसका निर्देशन किशोर जी ने किया है। गाने की एडिटिंग विवेक सिंह और जय प्रकाश ने की है।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.