Khesari Lal Yadav Holi Song: पूनम दुबे के साथ मिल खेसारी लाल ने होली में मचाया धमाल, देखें Video

खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) होली के मौके पर अपने कई हिट गानों के चलते लोगों के बीच छा गए हैं। खेसारी लाल के गानों ने होली के माहौल में धूम मचा दी है। इन गानों को लोग खूब सुन रहे हैं।

'खोसी किने के बहाने' सॉन्ग का पोस्टर

Khesari Lal Yadav Holi Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार और गायक खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) होली के मौके पर अपने कई हिट गानों के चलते लोगों के बीच छा गए हैं। खेसारी लाल के गानों ने होली के माहौल में धूम मचा दी है। इन गानों को लोग खूब सुन रहे हैं। इसी बीच खेसारी लाल और पूनम दुबे का एक और होली सॉन्ग आ गया है। इस गाने ने रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा दिया है।

खेसारी लाल यादव और पूनम दुबे के नए होली सॉन्ग ‘खोसी किने के बहाने’ (khosi kine ke bahane) का वीडियो लोगों के बीच छा गया है। गाने को सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। गाने में खेसारी लाल और पूनम (Poonam Dubey ke Gane) के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। खेसारी लाल के इस नए होली गाने में (khesari lal ke gane) होली सॉन्ग का म्यूजिक लोगों को खूब भा रहा है।

Khesari Lal Holi Song: खेसारी लाल के ‘छपरा के रंग’ गाने का सोशल मीडिया पर धमाल, देखें वीडियो

खेसारी लाल यादव का वायरल सॉन्ग यहां देखें:

वायरल हो रहे इस ‘खोसी किने के बहाने’ गाने को खेसारी लाल यादव के साथ खुशबू तिवारी ने गाया है। जबकि इस गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं। इसका संगीत आर्य शर्मा ने तैयार किया है। गाने को कुछ ही दिनों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल के गाने ‘बाबा के खुल गईल ढाबा’ ने होली के मौके पर उड़ाया गर्दा, देखें वीडियो

वायरल हो रहे गाने को लेकर पूनम दुबे (Poonam Dubey Holi Song) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर की थी। इस पोस्ट में पूनम अपने को-ऐक्टर खेसारी लाल के साथ नजर आ रहे थे। तस्वीर में ऐक्ट्रेस पीले सूट पहने स्पॉट की गई हैं, जबकि खेसारी नीली डेनिम्स के साथ पिंक कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.