खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना 3’ का पहला भोजपुरी गाना हुआ रिलीज, देखें वीडियो

भोजपूरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की नई फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना 3' का पहला भोजपुरी गाना वीडियो यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है।

'मेहंदी लगा के रखना 3' का पोस्टर

भोजपूरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की नई फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना 3’ का पहला भोजपुरी गाना वीडियो यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने के बोल ‘ओठवा से मधु चुए’ हैं। इस गाने में खेसारी लाल के साथ सहर अफ्शा नजर आ रही हैं। वीडियो हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है जिसके बाद इसको यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है।

भोजपुरी गाने ‘ओठवा से मधु चुए’ को खेसारी लाल और खूशबू जैन ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल अजित हलचल ने लिखे हैं। वहीं संगीत रजनीश मिश्रा ने दिया है। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ की फ्रेंचाइजी फिल्म है। खेसारी लाल इस बार फिल्म में ऐक्ट्रेस सहर अफ्शा संग रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Khesari Lal Video Song: खेसारी लाल का गाना यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल, व्यूज हुए 3 करोड़ के पार

खेसारी लाल यादव का नया गाना यहां देखें:

खेसारी लाल के इस गाने को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ के ट्रेलर को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ट्रेलर में खेसारी लाल यादव शुरुआत में बेरोजगारी और निठल्‍ले दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में खेसारी लाल सहर अफ्शा संग रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है।

खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाते हैं। उनकी फ़िल्में रिलीज होने के कुछ दिनों बाद ही धमाल मचा देती हैं। खेसारी लाल का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। इस बार भी खेसारी लाल की फिल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ का इंतज़ार है।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.