Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल के गाने ‘बाबा के खुल गईल ढाबा’ ने होली के मौके पर उड़ाया गर्दा, देखें वीडियो

Khesari Lal Yadav Holi  Song, Bhojpuri Holi Song 2020: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने होली के मौके पर दर्शकों के बीच जमकर धमाल मचा रहे हैं।

'बाबा के खुल गईल ढाबा' सॉन्ग का पोस्टर

Khesari Lal Yadav Holi  Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने होली के मौके पर दर्शकों के बीच जमकर धमाल मचा रहे हैं। खेसारी लाल का देशी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। खेसारी लाल का एक नया गाना ‘बाबा के खुल गईल ढाबा’ इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

खेसारी लाल यादव के नए गाने गाने ‘बाबा के खुल गईल ढाबा’ ( Baba Ke Khul Gail Dhaba) को उनके फैंस बार-बार देख रहे हैं। खेसारी लाल के इस सॉन्ग ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है। होली के मौके पर इस गाने को खूब सुना जा रहा है। इस गाने को अभी तक यूट्यूब पर 64 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वायरल हो रहे इस गाने के बोल प्यारेलाल कवि, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं। जबकि आशीष वर्मा ने इसका संगीत दिया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। खेसारी लाल का एक नया गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल का रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘लव कर लो हमसे अगर’ हुआ हिट, देखें वीडियो

वायरल हो रहे गाने में खेसारी लाल ने अपने डांस से धमाल मचा दिया है। इस गाने को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल ने अपने कॉमेडी अंदाज से जो पहचान बनाई है, लेकिन इस गाने में वह एक अलग अंदाज में ही नजर आ रहे हैं। उसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। इस गाने में भी उनके इस अंदाज को देख सकते हैं।

खेसारी लाल के वायरल गाने को यहां देखें:

 

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.