Khesari Lal Video Song: खेसारी लाल का गाना यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल, व्यूज हुए 3 करोड़ के पार

खेसारी लाल यादव की तस्वीर

Khesari Lal Yadav Video Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने कॉमेडी अंदाज से दर्शकों पर जादू कर देते हैं। खेसारी की फिल्मों और गानों का असर फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। खेसारी लाल के गाने इंटरनेट पर खूब पसंद किये जाते हैं। वहीं इस बार खेसारी लाल का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।

वायरल हो रहा गाना ‘ठीक है’ (theek hai) लोगों को खूब पसंद आ रहा है। खेसारी के चाहने वाले इतना पसंद कर रहे हैं कि इसे अब तक यूट्यूब पर 3 करोड़ से भी अधिक बार देखा गया है। गाने में खेसारी लाल अपनी प्रेमिका के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही फोन पर वीडियो बना रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल ने थोड़ा कॉमेडी का तड़का भी लगा दिया है।

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल के इस भोजपुरी गाने ने मचाई धूम, 15 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया, देखें वीडियो

वायरल हो रहे गाने के बोल हैं ‘ठीक है’। यह एल्बम ‘प्रेमिका मिल गइल’ के का गाना है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। इस गाने को आजाद सिंह और प्यारेलाल ‘कविजी’ ने लिखा है। गाने में संगीत आशीष वर्मा ने दिया है।

वायरल हो रहे इस गाने में खेसारी लाल और चादंनी सिंह की केमिस्ट्री शानदार लग रही है। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। जिस तरह से खेसारी लाल चादंनी सिंह के साथ डांस कर रहे हैं उसे देखकर कोई भी उनका फैन बन जाएगा।

Khesari Lal Song: खेसारी लाल का रोमांटिक गाना ‘लव कर लो हमसे अगर’ हुआ हिट, देखें वीडियो

खेसारी लाल का वायरल हो रहा गाना यहाँ देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.