Navratri Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का ये देवी भक्ति गीत तेज़ी से हो रहा है वायरल

नवरात्री का त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में कई भोजपुरी देवी गीत फैंस के बीच बहुत पसंद किए जा रहे हैं। खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का देवी गीत फैंस के बीच बहुत लोकप्रिय है। आइए जानते हैं इन दोनों गानों के बारे में।

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव ( फोटो - यूट्यूब )

देश भर में  नवरात्री का त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा के कई देवी गीत फैंस के बीच बहुत पसंद किया जा रहा है। खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का देवी गीत फैंस के बीच बहुत पसंद किया जा रहा है। दोनों ही एक्टर देवी की भक्ति में एकदम मगन दिखाई दे रहें हैं।

खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) का जो देवी भक्ति फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस भक्ति भजन के बारे में बता दें कि ये एल्बम ‘माई बोलावेली ‘( Maai Bolaweli ) से लिया गया है। इसमें भक्ति गानों के बोल इतने भक्तिपूर्ण हैं कि बहुत पसंद किए जा रहे हैं। इसलिए अब तक इस भक्ति सॉन्ग को यूट्यूब पर 7,731,679  से ज्यादा बार देखा जा चूका है।

इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज़ दी है। इसके बोल पवन पांडे (Pawan Pandey) ने दिए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि खेसारी ने ब्लू और रेड कलर के कॉम्बिनेशन का कुर्ता पैजामा पहना हुआ है। इसके साथ ही मैया की चुनरी लिए हुए हैं। जिसमे खेसारी एक देवी भक्ति में डूबे हुए दिख रहे हैं।

वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव का माई बोलावेली देवी गीत…

वहीं, अक्षरा सिंह ( Akshara Singh ) का देवी भक्ति का सोशल मैसेज  वाला सॉन्ग बहुत पसंद किया जा रहा है। जिसका नाम आपन तलवार दे दा ( Aapan Talwar De Da ) है। यह सॉन्ग तेज़ी से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। जिसमे अक्षरा सिंह देवी माँ से तलवार मांगती है। जिससे वह बलात्कारियो और शोषण करने वालो का संहार कर सके।

 

इससे आगे कोई दूसरी निर्भया और कठुआ काण्ड जन्म न ले। इस सोशल मैसेज के साथ अक्षरा सिंह का नया अवतार इस भक्ति सॉन्ग में देखने के लिए मिल रहा है। यह देवी गीत एल्बम अंबे महारानी की जय हो का है। गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है और इसके लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर घुंघरू जी हैं।