Khesari Yadav Video Song: खेसारी और अक्षरा ने किया यूट्यूब पर कब्जा, तोहार ढोड़ी बा फुलहा कटोरी सॉन्ग वायरल

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक तरफ हैं और दूसरे तरफ अक्षरा सिंह। इन दोनों की जोड़ी ने यूट्यूब आज कब्जा जमाए रखा है। इस जोड़ी का एक वीडियो सॉन्ग यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है।

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक तरफ हैं और दूसरे तरफ अक्षरा सिंह। इन दोनों की जोड़ी ने यूट्यूब आज कब्जा जमाए रखा है। इस जोड़ी का एक वीडियो सॉन्ग यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। जी हाँ, गाने के बोल हैं तोहार ढोड़ी बा फुलहा कटोरी नियन (Tohar Dhodi Ba Phulaha Katori Niyan)। आप यकीन नहीं मानेंगे पर इस सॉन्ग ने अब तक चार करोड़ से भी ज्यादा व्यूज जुटा लिए हैं।

वीडियो में हम देख पा रहे हैं कि अक्षरा सिंह (Akshara Singh Video) ने पिंक कलर का हॉट घाघरा पहन रखा है और खेसारी लाल यादव ने नीले कलर का कुरता पहना है। गाने में दोनों के बीच की नोकझोंक बहुत ही ज्यादा पसंद की जा रही है। मजे की बात ये है कि इस गाने में खेसारी लाल यादव ने ही अपनी आवाज दी है। ये सॉन्ग खेसारी की फिल्म साजन चले ससुराल 2 से है जिसमे अक्षरा सिंह ने स्पेशल परफॉर्म किया है। जबकि बोल श्याम देहाती ने लिखा है।

आप भी देखें तोहार ढोड़ी बा फुलहा कटोरी नियन सॉन्ग

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव दोनों ही इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं। जहां एक तरफ अक्षरा के साथ पवन सिंह की जोड़ी पसंद की जाती है तो वहीं दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव की जोड़ी काजल राघवानी के साथ जमती है। हालांकि अब अक्षरा ने पवन सिंह के साथ काम करना बंद कर दिया है क्योंकि दोनों के बीच काफी बड़ी वाली अनबन हो चुकी है।

खेसारी भी विवादों में रहने वाले अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल है। हालही में खेसारी और रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) के बीच अच्छा खासा झगड़ा हुआ है एक सॉन्ग को लेकर। मीडिया के सामने आकर रितेश पांडेय ने खेसारी पर आरोप लगाया था कि खेसारी ने उनका अपना बनाकर रिलीज कर दिया।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें रितेश पांडेय के साथ हिंदी रश की धमाल मस्ती 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।