खेसारी लाल यादव- अक्षरा सिंह का हॉट सॉन्ग बवाल मचा रहा है, व्यूज के आंकड़े चौकाने वाले हैं, देखें वीडियो 

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की हॉट जोड़ी ने आज यूट्यूब पर कमाल कर रखा है। खेसारी यादव और अक्षरा सिंह का हॉट सॉन्ग आग लागे न राजा (Aag Lage Na Raja) यूट्यूब पर बार- बार देखा जा रहा है।

आग लागे न राजा सॉन्ग की एक झलक (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की हॉट जोड़ी ने आज यूट्यूब पर कमाल कर रखा है। खेसारी यादव और अक्षरा सिंह का हॉट सॉन्ग आग लागे न राजा (Aag Lage Na Raja) यूट्यूब पर बार- बार देखा जा रहा है। वीडियो में हम देख पा रहे हैं अक्षरा सिंह का खेसारी लाल यादव के साथ बोल्ड डांस। जब जब अक्षरा ने इस तरह का अंदाज स्क्रीन पर दिखाया तब तब दर्शक पागल हो गए। यही वजह है कि व्यूज के मामले में ये सॉन्ग 1,781,618 तक पहुंच चुका है।

आग लागे न राजा गाने को खेसारी लाल यादव और कल्पना (Kalpana ) ने गाया है। लिखा है विभाकर पांडे ने जबकि कम्पोज किया है अविनाश झा ने। खेसारी लाल यादव की फिल्म बेताब का ये गाना है। इस गाने की तरह ही बेताब (Betab) फिल्म को भी दर्शकों का ढ़ेर सारा प्यार मिला था। वीडियो में हमने देखा कि अक्षरा सिंह लाल कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अक्षरा की इन कातिल अदाओं पर फैंस अपना दिल फेंक रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हमेशा ही एक्टिव रहने वाली अक्षरा सिंह अपने फैंस के लिए अपनी हॉट अदाओं वाली तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहती हैं। सोशल मीडिया पर अक्षरा को चाहने वालों की संख्या कम नहीं है। सबसे ज्यादा अक्षरा में जो चीज पसंद की जाती है वो है उनकी स्माइल। एक स्माइल से ही अक्षरा लाखों दिलों में तीर मार देती हैं।

वीडियो में देखें खेसारी और अक्षरा सिंह का आग लागे न राजा सॉन्ग 

खेसारी लाल यादव तो भोजपुरी के सुपरस्टार हैं ही और इनके साथ कई अभिनेत्रियों ने काम किया है। स्पेशली खेसारी की जोड़ी काजल राघवानी के साथ और अक्षरा सिंह की जोड़ी पवन सिंह के साथ पसंद की जाती है। बता दें कि अक्षरा सिंह के माता पिता भी भोजपुरी इंडस्ट्री से ही जुड़े हुए हैं। अक्षरा की मां नीलिमा सिंह भोजपुरी की अभिनेत्री रह चुकी हैं जबकि उनके पिता बिपिन सिंह भी भोजपुरी के अभिनेता हैं।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।