खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच यूं शुरू हुआ कॉम्पीटीशन, देखें ये वायरल भोजपुरी सॉन्ग

भोजपुरी सिनेमा की सुपर क्यूट जोड़ी काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की जोड़ी ने एक बार फिर यूट्यूब पर अपने जबरदस्त अंदाज़ से फैंस के बीच तहलका मचा दिया है। उनका एक सॉन्ग यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल यादव,काजल राघवानी और विराज भट्ट (फोटो -यूट्यूब )

भोजपुरी सिनेमा ( Bhojpuri Cinema) की सुपर क्यूट जोड़ी काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) यूट्यूब पर अपने जबरदस्त अंदाज़ से फैंस के बीच तहलका मचा रहे हैं। परदे पर दोनों की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में दोनों के सॉन्ग यूट्यूब पर व्यूज के आंकड़े करोड़ों में पार कर रहे हैं। हाल ही में दोनों का सॉन्ग का नाम चल कबड्डी (Chal Kabaddi) तेजी से वायरल हो रहा है। सॉन्ग में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की बड़ी ही प्यारी सी नोंक-झोक को फैंस का दिल जीत रही है।

यह गाने चल कबड्डी फिल्म इंतक़ाम (Intqaam) का है। जैसा कि आप वीडियो में देख पा रहे हैं खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच में एक कबड्डी का मैच हो रहा है। दोनों ही अपनी टीम को जिताने में बड़े ही जोर-शोर से लगे हैं। सॉन्ग में काजल राघवानी की टीम ने ब्लू कलर की स्पोर्ट्स जर्सी पहनी हुई हैं। काजल ने ब्लू स्पोर्ट्स जर्सी के नीचे शॉर्ट डेनिम की जीन्स में बहुत ही हॉट दिख रहीं हैं। वही खेसारी की टीम ने रेड कलर की स्पोर्ट्स जर्सी पहने हुए हैं। साथ में खेसारी लाल की टीम में विराज भट्ट (Viraj Bhatt) भी उनका साथ देते हुए नज़र आ रहे हैं। दोनों ही रेड कलर की जर्सी में बड़े ही हैंडसम नज़र आ रहे हैं।

देखें खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की नोंक-झोक वाला वायरल वीडियो…

चल कबड्डी में दोनों प्यारी नोंक झोक और केमेस्ट्री को फैंस बहुत पसंद कर रहें हैं। सॉन्ग को दर्शक इतना असंद कर रहे हैं कि अब तक वीडियो को यूट्यूब पर 985,150 से ज्यादा बार देखा जा चूका हैं। गाने को सिंगर इंदु सोनालू और खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) ने अपनी आवाज दी हैं। फिल्म इंतक़ाम में खेसारी लाल यादव ,काजल राघवानी और विराज भट्ट फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।फिल्म में खेसारी और विराज भट्ट ने बहुत सारा एक्शन किया है।

खास बात आपको बात दे की खेसारी और काजल की जोड़ी को फैंस ऑन स्क्रीन तो पसंद करते ही हैं। साथ ही ऑफ़ स्क्रीन भी दोनों की केमेस्ट्री को पसंद करते हैं। कई बार दो खबरे यह भी आती हैं की ये दोनों रियल लाइफ में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।हाल ही में दोनों की अपकमिंग फिल्म बागी (Baghi ) का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया हैं। फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं। आपको दोनों की नोक झोक कैसी लगी कँनेट करके हमे जरूर बताए।

वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी के लिए दुबई में की लाखों की शॉपिंग…

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।