खेसारी लाल यादव-काजल राघवानी की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल, इस गाने में करते दिखे रोमांस

सोशल मीडिया पर इस वक्त भोजुपरी स्टार्स खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का एक गाना धमाल मचा रहा है, जिसमें देखिए कैसे एक दूसरे संग रोमांस कर रहे हैं दोनों।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (फोटो साभार- गूगल)

भोजपुरी इंडस्ट्री हर मामले में बॉलीवुड को बराबरी की टक्कर दे रही है। भोजपुरी स्टार्स की फैन फॉलोइंग इस वक्त तेजी से आगे बढ़ रही है। यहीं यदि बात करें सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), तो उनके हर गाने उनके फैंस के दिलों पर राज करते हैं। आए दिन उनके गाने सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस वक्त उनका एक और गाना लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। गाने का वाम है ‘होरहा के चना’ की।

होरहा के चना गाने में खेसारी अभिनेत्री काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ डांस के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। ये गाना यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। ये गाना खेसारी और काजल की फिल्म ‘मुकद्दर’ का है जो यूट्यूब पर जबरदस्त तरीके से छाया हुआ है। इस गाने में खेसारी और काजल की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। जिसके चलते इस वीडियो को अब तक 5 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। अब इन दोनों स्टार्स की पॉप्युलैरिटी का अंदाजा आप खुद ही लगा लीजिए।

वहीं, बात करें तो खेसारी की तो उनकी जोड़ी काजल राघवानी के साथ सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। यूं तो खेसारी हर भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस देते हैं लेकिन काजल के साथ तो बात ही कुछ अलग है। खेसारी को भोजपुरी सिनेमा का कॉमेडी किंग भी कहा जाता है। यही कारण है कि हर फिल्म के साथ खेसारी की फैन फॉलोइंग और भी बढ़ती जा रही है।

Chhath Puja Geet 2019: खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत लॉन्च, सूर्य भगवान से ऐसे कर रहे हैं प्रार्थना

यहां देखिए होरहा के चना का ये वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।