काजल राघवानी के साथ खेसारी लाल यादव का ये रोमांटिक वीडियो बार- बार देखा जा रहा है, आप भी देखें

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का जलवा आज यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस जोड़ी का रोमांटिक सॉन्ग जब सरकल यूट्यूब पर बड़ी ही तेजी से पसंद किया जा रहा है।

खेसारी लाल और काजल राघवानी की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का जलवा आज यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस जोड़ी का रोमांटिक सॉन्ग जब सरकल यूट्यूब पर बड़ी ही तेजी से पसंद किया जा रहा है। इस गाने को लोग इतनी बार देख रहे हैं कि व्यूज के मामले में आंकड़ा जा पहुंचा है 14,590,997 तक। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की हॉट केमेस्ट्री गाने में जान फूंक रही है। जब सरकल सॉन्ग को गाया है खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने। लिखा है अरविन्द तिवारी ने और कम्पोज किया है मधुकर आनंद ने।

जब सरकल सॉन्ग मुक्क्दर फिल्म से है जिसे देसी थियेटर में खूब पसंद किया गया था। फिल्म का डायरेक्शन किया था शेखर शर्मा ने और प्रोड्यूस किया वसीम खान ने। खेसारी और काजल के अलावा इस फिल्म में शमीम खान और अयाज खान भी अहम् किरदार में हैं।

भोजपुरी की सुपरहॉट जोड़ियों में से एक है खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Film)और काजल राघवानी (Kajal Raghwani Hot) की जोड़ी। इनका कोई भी सॉन्ग हो या वीडियो इंटरनेट पर जैसे ही अपलोड होता है तेजी से वायरल हो जाता है। भोजपुरी जगत में तो ये भी कहा जाता है कि खेसारी और काजल के बीच अफेयर है। हालांकि इस अफवाह से खेसारी ने पर्दा उठाया है।

वीडियो में देखें जब सरकल सॉन्ग

हिंदी रश डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बात करते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा – अगर आप किसी के साथ काम कर रहे हैं। आपकी जोड़ी वाली फिल्म एक के बाद एक हिट होते जा रही है तो अपने आप ही आपका नाम उस अभिनेत्री के साथ जुड़ जाता है। काजल भी दूसरे एक्टरों के साथ काम करती हैं। मैं भी करता हूं। जिस दिन काजल के साथ किसी दूसरे अभिनेता की फिल्म हिट होनी शुरू हो जाएगी, काजल का नाम उसके साथ जुड़ना शुरू हो जाएगा। देखिए हमारी अपनी पत्नी है। हमारे बच्चे है। हम किसी दूसरे के लिए मरे जा रहे हैं ऐसा कुछ नहीं है।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें खेसारी यादव की जिंदगी का कड़वा सच

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।