खेसारी लाल यादव और काव्या सिंह की जोड़ी हुई सुपरहिट, तेजी से वायरल हो रहा है रासलीला वाला वीडियो

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी फिल्मो और गायकी से अक्सर धमाका मचाते ही रहते है उनके गाने रिलीज़ होते ही सुपरहिट होना तय रहता है।

मुरली धुन पर कान्हा सॉन्ग का पोस्टर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी फिल्मो और गायकी से अक्सर धमाका मचाते ही रहते है उनके गाने रिलीज़ होते ही सुपरहिट होना तय रहता है। जन्माष्टमी का त्योहार पास है और हाल ही में खेसारी के प्रेम रोग भईल फिल्म (Khesari Ke Prem Rog Bhail) का भक्ति गाना मुरली धुन पर कान्हा (Murli Ke Dhun Per Kanha) यूट्यूब पर सुपर हिट हो गया है। जैसे का वीडियो में हम देख रहे है गाने के पहले भाग में खेसारी लाल कृष्ण के भक्ति में मगन हो रहे हैं।

वही गाने के दूसरे भाग में खेसारी लाल काव्या सिंह (Kavya singh) के साथ रास लीला करते नज़र आ रहे है। गाने में खेसारी ने पीले रंग की धोती और हाथ में बासुरी लिए है। वही काव्य सिंह नीले रंग की खूबसूरत ड्रेस में बहुत सुंदर लग रही है। वीडियो में खेसारी और काव्य जमकर डांस भी करते हुए नज़र आ रहे है। गाने में दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है इस भक्ति गाने को दर्शको बीच काफी पसंद किया जा रहा है यूट्यूब पर इस भक्ति सॉन्ग को 2,953,602 से ज्यादा बार देखा जा चूका है।

वीडियो में देखें मुरली धुन पर कान्हा वीडियो सॉन्ग 

गाने के बोल प्यारे लाल यादव जी ने लिखे है और म्यूजिक घुंगरू जी द्वारा कम्पोज़ किया गया है। इस भोजपुरी गाने में खेसारी लाल यादव ,पमला जैन, खुशबु जैन ने आवाज दी है। बता दे की खेसारी के प्रेम रोग भईल फिल्म 14 अप्रैल 2017 में ही रिलीज़ हो चुकी थी। फिल्म में खेसारी लाल और काव्या सिंह मुख्य किरदार में है। मुरली धुन पर कान्हा की तरह की ये फिल्म भी देसी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाई। हफ़्तों तक इस फिल्म ने दर्शकों के मन में अपना कब्जा जमाए रखा था।

Na Rahabu Kunwar Nando Song: खेसारी लाल यादव ने बताए सावन में सोमवार का व्रत रखने के फायदे, देखिए बोल बम सॉन्ग

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव ने पवन-अक्षरा के विवाद पर क्या कहा ?

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।

View Comments (1)