भोजीवुड की इस बला को अपनी गोद में बैठाना चाहते हैं खेसारी लाल यादव, देखिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का कोई भी वीडियो जैसे ही यूट्यूब पर अपलोड किया जाता है वैसे ही जहर की तरह वायरल हो जाता है। खेसारी की अदाएं ही कुछ ऐसी है कि फैंस बड़ी आसानी से उनके सारे क्रिएटिव को अपना लेते हैं।

तकिया पे चादर ओढा के सॉन्ग की एक झलक (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का कोई भी वीडियो जैसे ही यूट्यूब पर अपलोड किया जाता है वैसे ही जहर की तरह वायरल हो जाता है। खेसारी की अदाएं ही कुछ ऐसी है कि फैंस बड़ी आसानी से उनके सारे क्रिएटिव को अपना लेते हैं। आज के दिन खेसारी लाल यादव का जो सांग यूट्यूब पर दौड़ रहा है उसके बोल हैं तकिया पे चादर ओढा (Takiya Pe Chadar Odhake) के। इस सांग में हम देख पा रहे हैं कि खेसारी लाल यादव अपनी हीरोइन खुशबु जैन (Khushbu Jain) का बड़े ही बैचेनी से इन्तजार कर रहे हैं। वो इसलिए कि खुशबु को उन्हें अपनी गोद में बिठाना है। खुशबु जैन के साथ खेसारी की केमेस्ट्री दर्शक इतना ज्यादा पसंद कर रहे हैं कि इस गाने को बार बार देखा जा रहा है। यही वजह है आंकड़े के मामले में ये गाना 3,799,727 तक जा पहुंचा है।

तकिया पे चादर ओढा के सांग को गाया है खेसारी लाल यादव और खुशबु जैन ने। लिखा है आजाद सिंह ने जबकि कम्पोज किया है घुंघरू जी ने। ये सुपरहिट सांग खेसारी की फिल्म दिलवाला से है। वैसे खेसारी की जोड़ी काजल राघवानी के साथ जमती है पर कई ऐसी फ़िल्में हैं जिनमे खेसारी दूसरी अभिनेत्रियों को चांस दे दिया करते हैं। भोजपुरी सिनेमा में तो ये भी कहा जाता है कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के बीच कुछ है पर हिंदी रश डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बात करते हुए खेसारी ने इस अफवाह से पर्दा उठाया है।

वीडियो में देखें तकिया पे चादर ओढा सॉन्ग 

खेसारी ने कहा – अगर आप किसी के साथ काम कर रहे हैं। आपकी जोड़ी वाली फिल्म एक के बाद एक हिट होते जा रही है तो अपने आप ही आपका नाम उस अभिनेत्री के साथ जुड़ जाता है। काजल भी दूसरे एक्टरों के साथ काम करती हैं। मैं भी करता हूं। जिस दिन काजल के साथ किसी दूसरे अभिनेता की फिल्म हिट होनी शुरू हो जाएगी, काजल का नाम उसके साथ जुड़ना शुरू हो जाएगा। देखिए हमारी अपनी पत्नी है। हमारे बच्चे है। हम किसी दूसरे के लिए मरे जा रहे हैं ऐसा कुछ नहीं है।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें काजल राघवानी संग अपने अफेयर पर क्या बोला खेसारी यादव ने

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।