खेसारी लाल यादव के साथ पूजा गांगुली का हॉट डांस हुआ वायरल, वीडियो में देखें कैसे जान छुड़ा रहे हैं अभिनेता

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का कोई भी वीडियो यूट्यूब पर इस कदर पसंद किया जाता है कि व्यूज के आंकड़े बढ़ते ही चले जाते हैं। फ़िलहाल हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो है हाल ही में रिलीज हुई खेसारी लाल यादव की फिल्म कुली नं 1 (Coolie No.1) का भोजपुरी गाना होंठ लागे चोंच (Hoth Lage Chonch)।

होठ लगे चोंच सॉन्ग का पोस्टर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का कोई भी वीडियो यूट्यूब पर इस कदर पसंद किया जाता है कि व्यूज के आंकड़े बढ़ते ही चले जाते हैं। फ़िलहाल हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो है हाल ही में रिलीज हुई खेसारी लाल यादव की फिल्म कुली नं 1 (Coolie No.1) का भोजपुरी गाना होंठ लागे चोंच (Hoth Lage Chonch)। इस सांग ने यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और पूजा गांगूली की हॉट केमिस्ट्री नजर आ रही है। दोनों का जबरदस्त डांस देख दिल झूमने की इच्छा हो रही है। 3.41 सेकंड के इस सांग में खेसारी यादव और खूश्बू जैन अपनी आवाज दी है। व्यूज के मामले में ये सांग 12 लाख से भी ज्यादा व्यूज बटोर चुका है।

सांग की तरह ही कुली नंबर 1 फिल्म को भी दर्शकों का ढ़ेर सारा प्यार मिला था। फिल्म की कहानी उन बुजुर्गों की है, जिन्हें उनके बच्चे बुढ़ापे में उन्हें घर से निकाल देते हैं। फिल्म में खेसारी एक अनाथ की भूमिका में नजर आए हैं। जिनकी स्टोरी किसी के दिल को भी छू जाएगी। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के अलावा इस फिल्म में पूजा गांगुली, देव सिंह, अनूप अरोड़ा जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखें होंठ लागे चोंच सॉन्ग

वैसे तो खेसारी लाल यादव ने बहुत सी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है पर उनकी जोड़ी काजल राघवानी (Kajal Rghawani) के साथ खूब जमती है। कहा तो ये भी जाता है कि खेसारी और काजल के बीच कुछ है लेकिन हिंदी रश से बात करते हुए खेसारी इस अफवाह को साफ़ किया है। खेसारी ने कहा – अगर आप किसी के साथ काम कर रहे हैं। आपकी जोड़ी वाली फिल्म एक के बाद एक हिट होते जा रही है तो अपने आप ही आपका नाम उस अभिनेत्री के साथ जुड़ जाता है। काजल भी दूसरे एक्टरों के साथ काम करती हैं। मैं भी करता हूं। जिस दिन काजल के साथ किसी दूसरे अभिनेता की फिल्म हिट होनी शुरू हो जाएगी, काजल का नाम उसके साथ जुड़ना शुरू हो जाएगा। देखिए हमारी अपनी पत्नी है। हमारे बच्चे है। हम किसी दूसरे के लिए मरे जा रहे हैं ऐसा कुछ नहीं है। .

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।