खेसारी लाल यादव और सहर अफ्शा की फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना 3’ का फर्स्ट लुक आया सामने, देखें फोटो

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना 3' (Mehndi Laga Ke Rakhna 3) का पोस्टर सामने आ चूका है। मेहंदी लगा के रखना 3 में खेसारी एक नई एक्ट्रेस सहर अफ्शा (Sahar Afsa) के संग रोमांस करते नज़र आयेंगे।

खेसारी लाल यादव और सहर अफ्शा की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना 3’ (Mehndi Laga Ke Rakhna 3) का पोस्टर सामने आ चूका है। मेहंदी लगा के रखना 3 में खेसारी एक नई एक्ट्रेस सहर अफ्शा (Sahar Afsha) के संग रोमांस करते नज़र आयेंगे। इस फिल्म का पोस्टर खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टग्राम पर शेयर किया है।

मेंहंदी लगा के रखना 3 के पोस्टर के अनुसार खेसारी और सहर अफ्शा शादी के मंडप में बैठे नज़र आ रह हैं। यह पोस्टर शेयर करते ही तेजी से वायरल हो रहा हैं। लोगों को ये लुक बहुत पसंद आ रहा है।

खेसारी लाल यादव ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘फर्स्ट लुक मेहंदी लगा के रखना 3 #Keep_Blessing #YashiFilms #RVF #KhesariLalYadav’

बता दें, ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ में खेसारी लाल यादव और सहर अफ्शा के अलावा ऋतु सिंह (Ritu Singh) भी नजर आयेंगी। साथ ही इस फिल्म के एक गाने में अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का भी दमदार परफॉरमेंस होगा।

‘मेहंदी लगा के रखना 3’ के लेखक, संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं, जिन्हों ने इस फिल्म के पहले पार्ट को भी निर्देशित किया था। बता दें, रजनीश मिश्रा भी इस फिल्म में वापसी कर रहे है। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2017 में बना था जिसमें खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी और ऋतु सिंह ने मुख्य किरदार निभाये थे।

वहीँ इस फिल्मी में श्रद्धा नवल, मनोज सिंह टाइगर, बृजेश त्रिपाठी, रोहित सिंह मटरू, नीलकमल, महेश आचार्य, अमित शुक्ला्, निशा झा, महनाज श्राफ, सूर्या द्विवेदी और उदय तिवारी मुख्य भूमिका में नज़र आयेंगे।

देखें हिंदीरश की ताजा वीडियो