Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने में गर्दा उड़ाने को तैयार सपना चौधरी, खेसारी लाल संग आएंगी नजर

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव जल्द ही हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी के साथ एक गाने में नजर आएंगे यह इन दोनों का एक साथ पहला प्रोजेक्ट होगा.

भोजपुरी फिल्मों की जान खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और हरियाणा की शान सपना चौधरी जल्द ही एक साथ नजर आने वाले हैं. यह दोनों एक गाने में साथ नजर आएंगे और हाल ही में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने और सपना चौधरी के इस आने वाले गाने के पोस्टर को रिवील किया है. सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस गाने का नाम ‘मटक-मटक’ रखा गया है और इस गाने के पोस्टर को साझा करते हुए खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने कैप्शन में लिखा, ‘तो तैयार हो जाइए हमारे साथ मटक ने के लिए!’

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने की घोषणा

सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) दोनों ही देश के जाने-माने सितारे हैं, और इनके फैंस इन्हें बहुत ज्यादा प्यार करते हैं. खेसारी और सपना के के इस गाने की घोषणा के बाद, उनके और सपना चौधरी के सभी फैंस बहुत ज्यादा उत्सुक हो उठे हैं. वे सभी इस गाने को जल्द से जल्द रिलीज करने की बात कर रहे हैं. खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी के गाने के बोल आमिन बरोड़ी ने लिखे हैं, और इसके गायक विश्वजीत चौधरी हैं. इस गाने की रिलीज को लेकर अभी तक कोई भी अपडेट नहीं आई है, और जल्द ही इसके टीजर को रिलीज किया जाएगा.

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और सपना चौधरी के फैंस हैं बहुत उत्सुक

खेसारी लाल यादव  (Khesari Lal Yadav) जल्द ही उनकी फिल्म संघर्ष 2 में भी नजर आएंगे यह फिल्म साल 2019 में आई हुई संघर्ष का सीक्वल है, और इस फिल्म में साउथ की सुपरस्टार अभिनेत्री मेघाश्री एक मुख्य किरदार में नजर आ रही है. यह फिल्म एक मेगा बजट मूवी है, और इसे दुबई और बैंकॉक जैसी प्राइम लोकेशन पर भी शूट किया जा रहा है.

यदि बात करें सपना चौधरी की तो सपना को अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है और हाल ही में उनका गाना ‘बंदूक का रिवाज’ भी रिलीज हुआ है. सपना के इस गाने को फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं और जमकर इस पर अपना प्यार भी लुटा रहे हैं.

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।