खेसारी लाल और स्मृति सिन्हा का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल! गाने ने बनाया नया रिकॉर्ड

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार में से एक खेसारी लाल यादव और हॉट एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा का भोजपुरी गाना 'झुमका झूलनिया' फिर से यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में खेसारी और स्मृति के बीच जमकर रोमांस दिखाया गया है। इस वीडियो को भोजपुरी दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।

खेसारी लाल और स्मृति सिन्हा (फोटो: सोशल मीडिया)

Khesari Lal Yadav Ke Gane: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार में से एक खेसारी लाल यादव और हॉट एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा का भोजपुरी गाना ‘झुमका झूलनिया’ फिर से यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में खेसारी और स्मृति के बीच जमकर रोमांस दिखाया गया है। इस वीडियो को भोजपुरी दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।

खेसारी लाल का ये गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है। ये गाना दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। दर्शकों की पसंद के चलते इस गाने ने 10 करोड़ व्यूज तैयार कर नया रिकॉर्ड बना लिया है। ये भोजपुरी गाना एक बार फिर तहलका मचा रहा है।

Bhojpuri Holi Song 2022: पवन सिंह का गाना ‘होली के मजा’ हुआ हिट! श्वेता महारा संग किया रंगों वाला रोमांस

खेसारी लाल का गाना:

भोजपुरी गाना ‘झुमका झूलनिया’ इन दिनों एक बार फिर यूट्यूब के ट्रेंड कर रहा है। इस भोजपुरी गाने का जब प्रोमो जारी किया गया था तब से ही भोजपुरी दर्शक इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। गाने के इस वीडियो में खेसारी लाल के साथ एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा नजर आ रही हैं, जहां इन दोनों के रोमांस वाला गाना फिल्माया जा रहा है।

साल 2012 में रिलीज हुई खेसारी लाल की फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ के गाने आज भी दर्शकों की पसंद बने हुए हैं। इस फिल्म ने खेसारी लाल को भोजपुरी फिल्मों का सुपर स्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने पवन सिंह ,दिनेश लाल जैसे कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम भी किया है।

Oscar Awards 2022: विल स्मिथ बने बेस्ट एक्टर, Jessica Chastian बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, ऑस्कर से चूकी भारतीय फिल्म

बॉलीवुड और टीवी की खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.