खेसारी लाल यादव और स्मृति सिन्हा के इस रोमांटिक सॉन्ग ने यूट्यूब पर मचाया बवाल, देखें वीडियो

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का जलवा आज यूट्यूब पर छाया हुआ है। खेसारी यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ वीडियो में हम स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha) को देख रहे हैं। यकीन मानिए ये जोड़ी इतनी प्यारी लग रही है कि वीडियो बार बार देखने की इच्छा हो रही है।

स्मृति सिन्हा और खेसारी लाल यादव की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का जलवा आज यूट्यूब पर छाया हुआ है। खेसारी यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ वीडियो में हम स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha) को देख रहे हैं। यकीन मानिए ये जोड़ी इतनी प्यारी लग रही है कि वीडियो बार बार देखने की इच्छा हो रही है। सॉन्ग के बोल हैं झुमका झुलनिया (Jhumka Jhulaniya)। इस गाने को यूट्यूब अब तक 40,442,255 व्यूज मिल चुके हैं और ये आंकड़े लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। वीडियो में हम देख पा रहे हैं कि स्मृति सिन्हा को खेसारी लाल यादव फिल्मों की एक बड़ी स्टार बनाने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं।

झुमका झुलनिया सॉन्ग को सिंगर कल्पना ने गाया है। विभाकर पांडे ने लिखा है और कम्पोज किया है अविनाश झा ने। ये गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म साजन चले ससुराल 2 से है। इस फिल्म ने देसी थियेटर में शानदार परफॉर्म किया था। ख़ास बात ये है कि इस फिल्म के पहले पार्ट के साथ ही स्मृति सिन्हा ने भोजपुरी में डेब्यू किया था। ये फिल्म 8 साल पहले साल 2011 में रिलीज हुई थी। जबकि स्मृति की आख़िरी फिल्म भी साजन चले ससुराल 2 ही थी।

भोजपुरी फ़िल्म जगत में तो स्मृति सिन्हा ने अपना सिक्का जमाया ही साथ ही कई टी वी शो और लाइव शो में भी अपनी अदाओं की जलवे बिखेरे हैं। लेकिन दो साल पहले ही कुछ निजी कारणो से उन्होंने सिल्वर स्क्रीन को अलविदा कह दिया था।

वीडियो में देखें झुमका झुलनिया सॉन्ग 

पर अब मिल रही जानकारी के मुताबिक़ एक बार फिर स्मृति सिन्हा भोजपुरी फ़िल्म जगत में अपनी धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। वो भी एक नहीं तीन-तीन फ़िल्मों के साथ। जी हाँ, परवरिश नाम की फिल्म के साथ स्मृति भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री के लिए तैयार हैं। इसके अलावा दो अन्य फ़िल्मे भी उन्होंने साइन की है। इसे लेकर स्मृति का कहना है कि इन फ़िल्मों के अलावा कुछ और प्रोजेक्ट हैं साथ ही एक टीवी शो भी है जिसका संचालन भी उनके द्वारा किया जाएगा।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।