बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए खेसारी लाल यादव, वीडियो शेयर कर लोगों से मांगे सुझाव, आप भी कीजिए मदद

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने जनता से बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए अपील की है। खेसारी ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह लोगों से बाढ पीड़ितों तक कैसे पहुंचा जाए और उनकी मदद कैसे की जाए इसलिए सुझाव मांगा है।

खेसारी लाल यादव ने बाढ़ पीड़ितों के लिए की अपील (फोटो- गूगल)

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हीरो नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी लोगों की मदद करने से पीछे नहीं रहते। ऐसे में एक बार फिर खेसारी लाल यादव ने लोगों की मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाया हैं। दरअसल बिहार के  पटना सहित कई इलाके इस समय बाढ़  से पीड़ित हैं। जनता इस प्राकृतिक आपदा से बहुत ही ग्रसित है। लोगों के जान जीवन को काफी आहत पहुंचा है। पटना के लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसे में कई जानी मानी हस्तियां मदद के लिए सामने आ रहीं हैं।

ऐसे में भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने जनता से बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए अपील की है। खेसारी ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह लोगों से बाढ पीड़ितों तक कैसे पहुंचा जाए और उनकी मदद कैसे की जाए इसलिए सुझाव मांगा है। लोगों को कहा है कि पटना और अन्य इलाकों के लोगों से कैसे संपर्क किया जाए, इसके लिए सुझाव दें,  ताकि उनकी जल्द से जल्द मदद की जा सके।

वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव ने की जनता से अपील…

वीडियो में अपील करते हुए खेसारी ने कहा, ‘मैं बिहार में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद करना चाहता हूं, लेकिन पटना के डूबने के कारण कुछ कर नहीं पा रहा हूं। मैं संकट की इस घड़ी में अपने पटना के सभी भाईयों के साथ हूं।’ खेसारी ने फैंस से बोला कि कई दिनों से वह अपने मित्र पवन पांडेय से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनसे बात नहीं हो पा रही है।

अपनी बात आगे बढ़ते हुए खेसारी लाल यादव  ने कहा कि मैं हेलीकॉप्टर भी नहीं ले जा सकता क्योंकि जो खर्चा हेलीकॉप्टर ले जाने में लगेगा, उन्ही पैसों को बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगाना चाहता हैं। खेसारी ने फैंस से वीडियो बनाकर बाढ़ पीड़ितों की मदत करने के लिए सुझाव मांग रहे हैं।

Navratri Bhojpuri Song: देवी माई के विदाई में फूट-फूट कर रोने लगे खेसारी लाल यादव, गाना सुन छलक उठेंगे आंसू

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव किन हस्तियों की बायोपिक बनाना चाहते हैं…