Baaghi-Ek Yodha Trailer: ट्रेलर हुआ आउट, जबरदस्त एक्शन के बीच दिखी खेसारी लाल-काजल राघवानी की हॉट केमिस्ट्री

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की फिल्म बागी- एक योद्धा (Baaghi-Ek Yodha Trailer)' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें जबरदस्त एक्शन के बीच इन दोनों की हॉट केमिस्ट्री नजर आ रही है।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म 'बागी- एक योद्धा' का ट्रेलर आ चुका है (फोटो: यूट्यूब)

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक पॉपुलर एक्टर हैं। उनके लाखों फैन हैं। फैंस को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। ये फैंस का ही प्यार है कि उनका कोई गाना या फिल्म का ट्रेलर आते ही धमाल मचा देता है। कुछ वक्त पहले ही उनकी अगली फिल्म ‘बागी- एक योद्धा (Baaghi-Ek Yodha Trailer)’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें उनका दमदार एक्शन अवतार देखने मिल रहा है। खेसारी लाल का ऐसा अवतार आपने पहले नहीं देखा होगा।

इस फिल्म में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Movie) संग काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी एक बार फिर नजर आएगी। इसके ट्रेलर में इनके कई रोमांटिक और हॉट सीन नजर आ रहे हैं। ट्रेलर के शुरुआत में ही एक्टर का जबरदस्त एक्शन सीन दिख रहा है। इसके बाद ये काजल के साथ इश्क फरमाते नजर आते हैं। फिल्म का पिक्चाराइजेशन और हर सीन बखूबी फिल्माया गया है। पर सिर्फ खेसारी नहीं, इसमें आपको काजल राघवानी का भी एक्शन अवतार देखने मिलेगा।

अब तक ‘बागी- एक योद्धा’ के ट्रेलर को मिले इतने व्यूज…

वर्ल्डवाइल्ड रिकॉर्ड भोजपुरी ने इस ट्रेलर को पोस्ट किया है। इसे पोस्ट करने के साथ ही इसे 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसमें इन दो पॉपुलर भोजपुरी स्टार के अलावा, रितु सिंह, प्रकाश जयेश और माया यादव जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। जयंत घोष इसके प्रोड्यूसर हैं और शेखर शर्मा ने इसे डायरेक्ट किया है। वहीं, इसके म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद हैं और इसके गीतकार केवी प्यारेलाल, आजाद सिंह और श्याम देहाती हैं। इसके राइटर अरविंद तिवारी हैं। आपको ये ट्रेलर कैसा लगा, कमेंट करते हमें बताएं।

काजल राघवानी-खेसारी लाल यादव का रिश्ता है खास

यहां देखिए खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का सबसे पॉपुलर सॉन्ग-…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।