पहली बार इस मुद्दे पर बन रही है भोजपुरी फिल्म, मूवी के लिए खेसारी लाल यादव ने 7 दिनों तक बहाया पसीना

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की अगली फिल्म भाग खेसारी भाग (Bhag Khesari Bhag Movie) होगी। इस फिल्म के लिए खेसारी ने 7 दिनों तक दौड़ते हुए खूब पसीना बहाया।

खेसारी लाल यादव की इस फिल्म का नाम 'भाग खेसारी भाग' है। (फोटो- इंस्टाग्राम)

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों तमाम म्यूजिक वीडियो में नजर आ रहे हैं। काजल राघवानी के साथ उनकी सुपरहिट जोड़ी इन गानों में नजर आ रही है। म्यूजिक वीडियो के अलावा खेसारी इन दिनों अपनी अगली फिल्म भाग खेसारी भाग (Bhag Khesari Bhag Movie) की शूटिंग भी कर रहे हैं। धावक के जीवन पर बनने वाली यह पहली भोजपुरी फिल्म होगी।

एक इंटरव्यू में भाग खेसारी भाग फिल्म से जुड़े सवाल पर खेसारी लाल यादव ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि इस फिल्म के लिए वह लगातार 7 दिनों तक भागते रहे थे। खेसारी ने कहा, ‘भाग खेसारी भाग फिल्म के लिए मैंने काफी मेहनत की है। पहली बार आप लोग मुझे नए अवतार में देखेंगे। दौड़ पर बनने वाली ये पहली भोजपुरी फिल्म है। फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे काफी भागना पड़ता था।’

मनहूस लड़के की कहानी है भाग खेसारी भाग फिल्म

खेसारी लाल यादव ने भाग खेसारी भाग फिल्म के बारे में बताते हुए आगे कहा, ‘मेरी फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसे लोग मनहूस मान लेते हैं। सभी उसे बेकार समझते हैं, लेकिन वही लड़का देश के लिए कुछ ऐसा कर जाता है जिसे जानकर हर कोई उसकी मुरीद हो जाता है।’ खेसारी ने बताया कि इस फिल्म में वह पाकिस्तान सहित कई देशों के धावकों को धूल चटाएंगे।

खेसारी लाल यादव के साथ दिखेंगी स्मृति सिन्हा

भाग खेसारी भाग फिल्म में खेसारी लाल यादव के अपोजिट स्मृति सिन्हा नजर आएंगी। फिल्म में उनके अलावा अयाज खान, अर्जुन यादव, संजय वर्मा, अमित शुक्ला, राहुल साहू, अविनाश मधुकर और प्रीतम कुमार मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। आयुष राज गुप्ता एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं। मनोज कुशवाहा फिल्म के लेखक हैं। ओम झा ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग वाराणसी में हुई है।

खेसारी लाल यादव ने इस वजह से नहीं मनाया अपने बेटे का बर्थडे

यहां देखिए खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच क्या है…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।