Khesari lal Song: खेसारी लाल के गाने ‘आवा होली खेली’ का धमाका, ढाई करोड़ से ज्यादा बार देखा गया

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने होली के माहौल में जमकर धमाल मचा रहे हैं। होली के गानों में खेसारी लाल का नटखट अंदाज दर्शकों को खूब भा रहा है।

खेसारी लाल यादव होली सॉन्ग पोस्टर

Khesari Lal Yadav Holi Video Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने होली के माहौल में जमकर धमाल मचा रहे हैं। होली के गानों में खेसारी लाल का नटखट अंदाज दर्शकों को खूब भा रहा है। खेसारी लाल का एक नया गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘आवा होली खेली’ (Aawa Holi Kheli) सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। होली के मौके पर खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) के इस सॉन्ग को खूब पसंद किया जा रहा है।

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल का रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘लव कर लो हमसे अगर’ हुआ हिट, देखें वीडियो

खेसारी लाल के वायरल गाने को यहां देखें:

वायरल हो रहे खेसारी लाल के इस वीडियो को 2 करोड़ 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे देखने का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बता दें इस गाने को किशोर कुमार ने डायरेक्ट किया है। अगर संगीत की बात करें तो आशीष वर्मा ने गाने को अपना संगीत दिया है।

वायरल हो रहे गाने में खेसारी लाल ने अपने डांस से धमाल मचा दिया है। इस गाने को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल ने अपने कॉमेडी अंदाज से जो पहचान बनाई है, लेकिन इस गाने में वह एक अलग अंदाज में ही नजर आ रहे हैं। उसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। इस गाने में भी उनके इस अंदाज को देख सकते हैं।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.