Khesari Lal Song: खेसारी लाल ने अपने डांस से जीता फैंस का दिल! ‘देवर करे घात ए राजा’ हुआ हिट

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का भोजपुरी गाना 'देवर करे घात ए राजा' इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है।

खेसारी लाल का गाना 'देवर करे घात ए राजा'

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के शाहरुख़ खान कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचाए हुए हैं। खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘देवर करे घात ए राजा’ इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। खेसारी लाल के इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 14 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Ke Gane) भोजपुरी गानों में अलग ही अंदाज में नजर आते हैं। उनका गाना ‘देवर घात ए राजा’ यूट्यूब पर जमकर गर्दा उड़ा रहा है। इस गाने में उनका शानदार डांस देखने को मिल रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने ही अपनी आवाज में गाया है।

Khesari Lal Yadav Video Song:खेसारी लाल के ‘हमर मउगी खेले PUBG’ गाने की धूम, मिले 12 करोड़ व्यूज

 खेसारी लाल यादव का ‘देवर करे घात ए राजा’ Video Song 

‘देवर घात ए राजा’ गाने के बोल अजीत हलचल ने लिखे हैं जबकि इसका संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। गाने के बोल हैं “देवर करे घात ए राजा ! छतिये पे रहे हाथ ए राजा !” इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस गाने को शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। यह गाना फैंस के बीच धमाल मचा रहा है। दर्शकों पर एक बार फिर से खेसारी लाल की आवाज का जादू चल गया।

Kajal Raghwani Song: खेसारी लाल और काजल राघवानी का गाना ‘देखी सुघराई’ हुआ हिट, देखें वीडियो

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें: 

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.