Khesari Lal Bhojpuri Song: खेसारी लाल के गाने रेड लिपस्टिक का धमाल, मिले 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज

खेसारी लाल यादव का कोई भी नया गाना रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर छा जाता है। अब खेसारी लाल का 'रेड लिपस्टिक' गाना फैंस के बीच छाया हुआ है।

खेसारी लाल के गाने 'रेड लिपस्टिक' का धमाल

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के दम पर दर्शकों के बीच ख़ास पहचान बनाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए हैं। खेसारी लाल यादव का कोई भी नया गाना रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर छा जाता है। अब खेसारी लाल का ‘रेड लिपस्टिक’ गाना फैंस के बीच छाया हुआ है।

खेसारी लाल यादव का गाना ‘रेड लिपस्टिक’ 18 अगस्त 2020 को रिलीज हुआ था। इस गाने को अब तक 3 करोड़ से भी अधिक व्यूज मिल चुके है। इस गाने का ऑडियो और वीडियो वर्जन दोनों ही धूम मचा रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। वहीँ उनका साथ दिया है खुशबू तिवारी (Khushbu Tiwari) ने।

Pawan Singh Video Song: पवन सिंह और लुलिया का ‘फंस जाओगी जान’ गाना हुआ हिट, देखें वीडियो

खेसारी लाल यादव का गाना ‘रेड लिपस्टिक’

खेसारी लाल के गाने के बोल यादव राज और संगीत आर्या शर्मा ने लिखे हैं। इस गाने को स्पीड रिकार्ड्स भोजपुरी (Speed Records Bhojpuri) यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। खेसारी लाल का ये गाना भोजपुरी फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। गाने के वीडियो में भोजपुरी अभिनेता खेसारी काफी गुड लुकिंग नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव और खुशबू तिवारी का ‘रेड लिपस्टिक’ (Red Lipstick) गाना, उनके फैन फॉलोइंग द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल के इस गाने की धूम, मिले 2.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.