खेसारी लाल यादव का जन्मदिन जोरदार मनाया उनकी पत्नी ने, पर पार्टी में क्यों नहीं आईं काजल राघवानी ?

इंटरव्यू देते समय खेसारी लाल यादव ने कहा - सालों बाद अपने परिवार के साथ, अपने रिश्तेदारों की बीच जन्मदिन मना रहा हूं। आज समझ में आया कि परिवार संग कितना मजा आया। आपको बता दें कि ये एक प्राइवेट पार्टी थी जिसमे भोजपुरी इंडस्ट्री के कुछ लोग ही शामिल थे।

खेसारी लाल यादव अपने परिवार के साथऔर काजल राघवानी (फोटो इंस्टाग्राम)

अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि कई सालों के बाद खेसारी लाल यादव अपने मुंबई निवास में जन्मदिन मनाने वाले हैं। दोस्तों अभिनेता ने बड़े ही धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। तैयारी उनकी धर्मपत्नी ने की थी। इंटरव्यू देते समय खेसारी लाल यादव ने कहा – सालों बाद अपने परिवार के साथ, अपने रिश्तेदारों की बीच जन्मदिन मना रहा हूं। आज समझ में आया कि परिवार संग कितना मजा आया। आपको बता दें कि ये एक प्राइवेट पार्टी थी जिसमे भोजपुरी इंडस्ट्री के कुछ लोग ही शामिल थे। हैप्पी सिंह, स्वीटी, कनक पांडे जैसे कुछ ही सितारें इस महफ़िल का हिस्सा बने।

आश्चर्य की बात ये है कि खेसारी यादव की फेवरेट काजल राघवानी इस पार्टी में शामिल नहीं हुईं थी। ना ही पवन सिंह, दिनेश लाल यादव व रवि किशन आए थे। सवाल तो कई तरह के उठ रहे हैं लेकिन जवाब आखिर कौन दे। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि खेसारी लाल यादव के एक बयान ने उन्हें कुछ दिनों की लिए कई तरह की तकलीफो का सामना करने के लिए मजबूर कर दिया था। खेसारी ने कहा था कि भोजपुरी इंडस्ट्री को तीन ही लोग मिलकर चला रहे हैं। पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और वे खुद।

खेसारी लाल यादव ने अपने इस बयान के बाद माफी भी मांगी थी। लेकिन क्या वाकई में भोजपुरी के तीन ही टावर हैं। खैर.. ये तो चर्चे का विषय है। लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि खेसारी लाल यादव को चाहने वालों की संख्या कम हैं। यूट्यूब पर जैसे ही खेसारी का गाना या फिल्म रिलीज किया जाता है, वैसे ही दर्शकों का प्यार इस कदर मिलता है कि व्यूज की भरमार हो जाती है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो बता कि खेसारी लाल यादव ने हालही में बागी फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री ऋतू सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

वीडियो में देखें जब खेसारी लाल यादव ने की काजल राघवानी के लिए लाखों की शॉपिंग 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।