Bol Bam Song 2019: खेसारी लाल यादव का सॉन्ग देवघर में सईया हेराइल बाड़े दरोगा जी हुआ वायरल, देखें वीडियो

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के बोल बम सांग यूट्यूब पर जैसे ही अपलोड किए जाते हैं तेजी से वायरल हो जाते हैं। गौरतलब है कि शिवरात्रि 30 जुलाई के दिन है और देशभर से शिव भक्त देव दर्शन के लिए निकल चुके हैं।

देवघर में सईया हेराइल बाड़े दरोगा जी सांग का पोस्टर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के बोल बम सांग यूट्यूब पर जैसे ही अपलोड किए जाते हैं तेजी से वायरल हो जाते हैं। गौरतलब है कि शिवरात्रि 30 जुलाई के दिन है और देशभर से शिव भक्त देव दर्शन के लिए निकल चुके हैं। ऐसे में यात्रा करते समय सभी खेसारी के बोल बम गानों को खूब सुनते हैं। इस समय खेसारी के जिस गाने ने इंटरनेट पर तबाही मचा रखी है उस गाने के बोल हैं देवघर में सईया हेराइल बाड़े दरोगा जी (Balamuaa Bam Herail Bade)। इस सांग को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। जी हाँ, कुछ दिन पहले ही अपलोड किए इस सांग को अब तक 1,703,001 व्यूज मिल चुके हैं।

देवघर में सईया हेराइल बाड़े दरोगा जी सांग में खेसारी लाल यादव का साथ दिया है प्रियंका रॉय ने। लिखा है पवन पांडेय ने जबकि कम्पोज किया है अभिनाश झा घुंघरू ने। वीडियो को डायरेक्ट किया है किशोर कुमार ने। कावंड़ यात्रा का भोजपुरी इंडस्ट्री में एक अपना अलग ही महत्व है। भगवान शिव, कावंड यात्रा और बोल बम पर कई फ़िल्में बनाई गई हैं और गाने भी। इस समय भोजपुरी के जितने भी सिंगर हैं सभी कावंड़ पर सांग बनाने में जुटे हुए हैं। रोजाना ही दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, रितेश पांडेय, कल्लू बोल बम पर सांग बना रहे हैं।

वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव का बोल बम सांग देवघर में सईया हेराइल बाड़े दरोगा जी

खेसारी लाल यादव की बात करें तो आपको बता दें कि इस समय अभिनेता अपनी आगामी फिल्म भाग खेसारी भाग (Bhag Kheaari Bhag) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में स्मृति सिन्हा (Smriti Sinha) खेसारी के अपोजिट हैं। करीब दो साल बाद इसी फिल्म के साथ ही स्मृति सिन्हा भोजपुरी की दुनिया में वापस लौट रही हैं। भाग खेसारी भाग एक सच्ची घटना भी आधारित फिल्म है। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार हो रहा है जब स्पोर्ट्स पर फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म की शूटिंग करीब करीब खत्म हो चुकी हैं और अब एडिटिंग पर जल्द ही काम चालु होगा।

खेसारी लाल यादव ने की भाग खेसारी भाग फिल्म की कहानी रिवील, देखें एक्सक्लूसिव वीडियो

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।