खेसारी लाल यादव का नया बोल बम गाना भोला जी खुश हो जाले भांग गांजा से रिलीज हुआ, देखें वीडियो 

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) शिवरात्रि के मद्देनजर बोल बम के सांग बनाने में जुट चुके हैं। खेसारी लाल यादव ने कई ऐसे सांग बनाए हैं जिन्हे यूट्यूब पर बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

  |     |     |     |   Published 
खेसारी लाल यादव का नया बोल बम गाना भोला जी खुश हो जाले भांग गांजा से रिलीज हुआ, देखें वीडियो 
भोला जी खुश हो जाले भांग गांजा से सांग का पोस्टर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) शिवरात्रि के मद्देनजर बोल बम के सांग बनाने में जुट चुके हैं। खेसारी लाल यादव ने कई ऐसे सांग बनाए हैं जिन्हे यूट्यूब पर बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अभी कुछ देर पहले ही खेसारी लाल यादव का बोल बम पर एक नया सांग रिलीज किया गया है। सांग के बोल हैं भोला जी खुश हो जाले भांग गांजा से। आजाद सिंह और श्याम देहाती (Shyam Dehati) ने इस गाने को लिखा है जबकि कम्पोज किया है राज गाजी पूरी ने। आवाज दी है खेसारी लाल यादव ने ही। इस सांग को यूट्यूब पर बार- बार देखा जा रहा है।

इससे पहले खेसारी लाल यादव ने जो कावंड़ सांग रिलीज किया था उसके टाइटल बोल हैं खेसरिया के कवर बज गइल। खेसारी लाल यादव के इस कावंड़ सॉन्ग (Kawar Bhojpuri Song) को यूट्यूब पर इतनी बार सूना और देखा गया कि व्यूज के आंकड़े कम से कम समय में तेजी से बढ़ रहे हैं।

वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव का बोल बम सांग भोला जी खुश हो जाले भांग गांजा से

कुछ दिनों पहले ही अपलोड किया गया ये गाना भी व्यूज के मामले में 56,681 तक जा पहुंचा है। इस एल्बम के सभी गानों को खेसारी लाल यादव ने गाया है, लिखा है प्यारे लाल यादव ने जबकि कम्पोज किया है धनंजय मिश्रा ने। खेसरिया के कवर बज गइल के अलावा इस एल्बम के जिन गानों को पसंद किया जा रहा है उनमे कावरियां डांस करे, बगल वाली भौजी बोलेरो से जाली, छुट्टी लेके अइले देवर, ये सइयां हमरो मम्मी चलो हो के नाम शामिल हैं।

भक्ति के गानों के साथ ही खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री की थी। लेकिन फैंस की डिमांड पर खेसारी लाल यादव ने एक्टिंग करनी भी शुरू कर दी। धीरे धीरे बन बैठे भोजपुरी के सुपरस्टार। आज खेसारी की फ़िल्में हो या म्यूजिक अल्बम। इंटरनेट पर अपलोड होते ही जहर की तरह फैल जाता है।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: धर्मेंद्र दुबे

मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।

dharmendra.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply