JCB Chhori Devghar Chali Song: खेसारी लाल यादव के इस गाने ने मचाया धमाल, देखिए बोल बम का वायरल वीडियो

इस बार के सावन महीने (Sawan 2019) का असर भोजपुरी सिनेमा में काफी चढ़ गया है। सबूत के तौर पर आप खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गानों को ही ले ही सकते हैं। बोल बम पर खेसारी यादव एक के बाद एक सांग निकाल रहे हैं।

जेसीबी छोरी देवघर चली सांग की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

इस बार के सावन महीने (Sawan 2019) का असर भोजपुरी सिनेमा में काफी चढ़ गया है। सबूत के तौर पर आप खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गानों को ही ले ही सकते हैं। बोल बम पर खेसारी यादव एक के बाद एक सांग निकाल रहे हैं। मजे की बात ये है कि खेसारी के गानों को दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। सबसे ताजा उदाहरण हालही में रिलीज किया खेसारी का बोल बम सांग जेसीबी छोरी देवघर चली जी है। ये गाना आज यूट्यूब पर ट्रेंड है। इस सांग के जरिए खेसारी शिव भक्तों को सावन के यात्रा से रूबरू करवा रहे हैं। साथ ही शंकर भगवान के लिए भक्तों की श्रद्धा का जिक्र भी खेसारी ने गाने में किया है।

जेसीबी छोरी देवघर चली बोल बम सांग (JCB ) म्यूजिक के मामले में भी काफी दमदार लग रहा है। यूपी के बिहार के सारे छोटे मोटे दुकानों पर, यात्रियों को ढ़ोने वाली सवारियों में ये ही गाना बज रहा है। दरअसल इस गाने पर मेहनत भी तो की गई है। इस सांग को लिखा है पवन पांडेय ने। म्यूजिक दिया है शंकर सिंह ने। बोल बम पर बने इस सांग को इतनी बार देखा गया है कि व्यूज के मामले में ये सांग 10 लाख से भी ज्यादा का आंकड़ा क्रॉस कर चूका है।

वीडियो में देखें जेसीबी छोरी देवघर चली बोल बम सांग…

आपको बता दें कि इस समय खेसारी लाल यादव (Bhojpuri Movie) मुंबई के मलाड मढ़ में अपनी आगामी फिल्म भाग खेसारी भाग मूवी की शूटिंग कर रहे हैं। ख़ास बात ये है कि इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित कहानी है। पहली बार ऐसा होगा जब भोजपुरी में स्पोर्ट्स पर फिल्म बनाई जा रही है जिसमे खेसारी भागते हुए नजर आने वाले हैं। ख़ास बात ये है भी है कि इस फिल्म के साथ ही भोजपुरी की सुपरहॉट एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा रीएंट्री कर रही हैं।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव ने कैसे किया रवि किशन को बर्थडे विश…

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।