खेसारी लाल यादव कानूनी मुश्किल में घिरे, बिहार के एक शख्स ने भोजपुरी सुपरस्टार के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

सोशल कोज के लिए सुर्खियों में रहने वाले भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal yadav Check Bounce Case) विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज हुई है।

भोजपुरी सुपस्टार खेसारी लाल यादव। (फोटोः फेसबुक)

सोशल कोज के लिए सुर्खियों में रहने वाले भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Cheque Bounce Case) विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज हुई है। सिंगर पर आरोप लगाया है कि उनका दिया हुआ चेक बाउंस हो गया है। इस भोजपुरी स्टार के खिलाफ उनके गृहनगर छपरा में ही ये एफआईआर दर्ज हुई है।

प्राप्त जानकार के मुताबिक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने छपरा के अशानी गांव में मृत्युंजय पांडे नाम के एक आदमी से जमीन खरीदी। इस जमीन की कीमत 22 लाख रुपए है। खेसारी लाल यादव ने इस शख्स को 18 लाख रुपए का चेक दिया और बाकी कीमत कैश देने की बात कही। खेसारी लाल यादव ने उन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा का चेक दिया। जब मृत्युंजय पांडे चेक को कैश कराने बैंक गए, तो खेसारी लाल यादव का चेक बाउंस हो गया।

पत्नी के नाम खरीदी जमीन

इसके बाद मृत्युंजय पांडे ने एफआईआर दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि इससे पहले वह इस मामले में खेसारी लाल यादव को नोटिस भेज चुके थे लेकिन एक्टर ने इसका कोई रिस्पांस नहीं दिया। हालांकि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Wife) ने मीडिया का इस मुद्दे पर कहना है कि यह जमीन उन्होंने अपनी पत्नी चंदा देवी के नाम से खरीदी और उन्होंने खुद ही बैंक को कॉल करके इस पेमेंट को रोकने के लिए कहा क्योंकि उन्हें यह जमीन विवादित होने की आशंका थी।

जानबूझकर नहीं होने दी पेमेंट

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Controversy)ने कहा कि मृत्युंजय पांडे को जमीन नाम करवाने के लिए कहा गया था लेकिन 3 महीने बीत जाने के बाद भी मृत्युंजय पांडे ऐसा नहीं कर पाए। तब भोजपुरी सिंगर को शक हुआ तो उन्होंने बैंक को कहकर उस चेक का पेमेंट होने से रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि उनके अकाउंट में 70 लाख रुपए थे, मगर उन्होंने जानबूझकर 18 लाख का पेमेंट नहीं होने दिया।

खेसारी लाल यादव ने इस वजह से नहीं मनाया अपने बेटे का बर्थडे

यहां देखिए खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच क्या है…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।