Fail Hoyi Heart Song: खेसारी लाल यादव को प्यार में मिला धोखा, देखिए दिल छू लेने वाला ये दर्द भरा गाना

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना 'फेल होई हार्ट (Fail Hoyi Heart Song)' यूट्यूब पर काफी ट्रेंड में है। इस दर्द भरे गाने को सुनकर आपकी आंखें भी भर आएंगी। इसमें खेसारी लाल अपने टूटे दिल का दर्द बयां कर रहे हैं।

खेसारी लाल यादव का गाना 'फेल होई हार्ट' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है(फोटो:यूट्यूब)

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के आपने कई रोमांटिक और मस्तीभरे गाने सुने होंगे। लेकिन ये सिर्फ रोमांटिक नहीं, दर्दभरे गाने को भी अपनी आवाज देकर खास बना देते हैं। इनके ऐसे कई दर्दभरे गाने हैं जिन्हें सुनकर आपका भी दिल भर आएगा। ये गाने युवाओं के बीच खासा फेमस होते हैं। आजकल उनका एक गाना ‘फेल होई हार्ट (Fail Hoyi Heart Song)’ यूट्यूब पर काफी ट्रेंड में है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Popular Songs)का ये इमोशनल सॉन्ग एलबम ‘फेल होई हार्ट’ से ही है। गाने के शुरुआत में खेसारी लाल यादव अपनी लवर का इंतजार करते दिखते हैं। उनकी लवर आती है और बताती है कि उसकी शादी किसी और से तय हो चुकी है। ये सुनकर खेसारी लाल टूट जाते हैं और कहते हैं कि उसके यानी लड़की के ससुराल जाने से पहले उनका हार्ट फेल हो जाएगा। आगे गाने में उन्होंने अपने दुख को बयां किया है।

देखिए खेसारी लाल यादव का ‘फेल होई हार्ट’ दर्दभरा गाना…

अब तक ‘फेल होई हार्ट’ गाने को मिले इतने व्यूज

22 अगस्त को 2019 को आदिशक्ति फिल्म्स द्वारा रिलीज किया ये गाना काफी पंसद किया जा रहा है। एक हफ्ते के अंदर इस गाने को 16 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को अजीत हलचल ने लिखा है। वहीं, इसे अपनी म्यूजिक से आशीष वर्मा ने सजाया है। इस गाने के प्रोड्यूसर मनोज मिश्रा हैं। गौरतलब हो कि अभी कुछ वक्त पहले खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसमें ये दोनों एक साथ मंच पर ठुमके लगाते नजर आए थे।

लंहगा-चोली में ठुमके लगाते दिखे खेसारी लाल यादव, यूट्यूब पर धमाल मचा रहा उनका ये गाना…

यहां देखिए खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच क्या है…

 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।