खेसारी लाल यादव की फिल्म जाल का फर्स्ट लुक रिवील हुआ, माचो एंट्री में खूब जम रहे हैं भोजपुरी के सलमान खान

खेसारी लाल यादव की आगामी फिल्म जाल का पहला पोस्टर लॉन्च किया गया है जिसमे वे माचो दिख रहे हैं। ग्रे कलर की पैंट, ऑलिव कलर की टीशर्ट और उसके ऊपर वाइट कलर की शर्ट खेसारी पर खूब जम रही है।

खेसारी लाल यादव की फिल्म जाल का फर्स्ट लुक रिवील हुआ, माचो एंट्री में खूब जम रहे हैं भोजपुरी के सलमान खान

खेसारी लाल यादव को भोजपुरी की दुनियां का सलमान खान कहा जाता है। कारण है खेसारी लाल यादव की सेक्सी बॉडी। खेसारी यादव कितने भी व्यस्त क्यों ना हो जिम में पसीना बहाना नहीं भूलते। अक्सर ही अपनी बॉडी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खेसारी शेयर करते रहते हैं। पहले की तुलना में खेसारी की पर्स्नाल्टी इतनी बढियाँ हो चुकी है कि मेकर्स अपनी फिल्मों में उनकी बॉडी सबसे पहले दिखाते हैं। खेसारी लाल यादव की आगामी फिल्म जाल का पहला पोस्टर लॉन्च किया गया है जिसमे वे माचो दिख रहे हैं। ग्रे कलर की पैंट, ऑलिव कलर की टीशर्ट और उसके ऊपर वाइट कलर की शर्ट खेसारी पर खूब जम रही है। तस्वीर देख कर मालुम पड़ता कि फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। वैसे जहाँ तक हमारी जानकारी है जाल फिल्म में खेसारी लाल यादव एक चोर की भूमिका में हैं। खेसारी के अपोजिट इस फिल्म में सुरभी शर्मा हैं। इस फिल्म की शूटिंग 1 फरवरी से शुरू कर दी जाएगी। वापी, सूरत और गुजरात के कई शहरों में फिल्म की शूटिंग होगी।

देखें खेसारी यादव की फिल्म जाल से फर्स्ट लुक

खेसारी लाल यादव को यूट्यूब का भी राजा कहा जाता है। जैसे ही खेसारी लाल यादव की फिल्म या कोई गाना यूट्यूब पर अपलोड होता है बड़ी ही तेजी से वायरल हो जाता है। बहुत ही कम समय में खेसारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल कर लिया जिसे पाने के लिए लोग सालों से स्ट्रगल कर रहे हैं। हालही में यूट्यूब पर जिस गाने को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा उसके बोल हैं फराक तोहार टाइट बा। आप यकीन नहीं मानेंगे इस गाने को 22 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा और सूना। यूट्यूब पर खेसारी यादव की फैन फॉलोविंग सबसे ज्यादा है। हालांकि आज कल पवन सिंह अपने गानो की वजह से ट्रेंड में हैं।

देखें खेसारी लाल यादव की तस्वीरें

वीडियो में देखें भोजपुरी बुलेटिन

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।