खेसारी लाल और अक्षरा सिंह के इस हिट गाने को मिले इतने मिलियन व्यूज! देखें वीडियो

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने रिलीज के साथ ही हिट हो जाते हैं। वहीं खेसारी के गानों की धूम काफी समय तक देखने को मिलती हैं। इस इन दिनों एक्टर का एक पुराना गाना दर्शकों के बीच छाया हुआ है। इस गाने में खेसारी लाल औरत के गेटअप में नजर आ रहे हैं।

खेसारी लाल और अक्षरा सिंह (फोटो: सोशल मीडिया)

Khesari Lal Ke Gane: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने रिलीज के साथ ही हिट हो जाते हैं। वहीं खेसारी के गानों की धूम काफी समय तक देखने को मिलती हैं। इस इन दिनों एक्टर का एक पुराना गाना दर्शकों के बीच छाया हुआ है। इस गाने में खेसारी लाल औरत के गेटअप में नजर आ रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Song) ब‍िंदी, काजल और लिपस्ट‍िक लगाए लेडी लुक में भी मजेदार नजर आ रहे हैं। इन दिनों खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का गाना ‘Bhatar Ba Mauga’ खूब ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में खेसारी साड़ी पहने लेडी लुक में बेहद फनी नजर आ रहे हैं।

स्टेज पर डांस करते हुए औरत बने खेसारी ने अपने एक्सप्रेशंस और स्टाइल से दर्शकों को दीवाना बना दिया है। उनका यह अंदाज मजेदार और कॉमेडी से भरा है। खेसारी लाल का यह वीड‍ियो साल 2017 में रिलीज फिल्म ‘दिलवाला’ का है। यह गाना पुराना भले ही हो चुका है पर इस गाने में खेसारी की मस्ती लोगों को खूब पसंद आती है। इसे अब तक 31 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।

Bhatar Ba Mauga गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है। जबकि इसके लिर‍िक्स पवन पांडे ने लिखे हैं। इसका संगीत घुंघरू जी ने दिया है। खेसारी के गानों की पॉपुलैर‍िटी इतनी है क‍ि उनके पुराने गाने भी नए गानों से अध‍िक वायरल होते हैं।

पवन सिंह का प्यार में टूटा दिल! इमोशनल कर रहा है नया गाना ‘Yaad Aati Nahin’, देखें वीडियो

बॉलीवुड और टीवी की ने खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें!

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.