खेसारी लाल यादव का ये होली सॉन्ग यूट्यूब पर कहर बरसा रहा है, शिवरात्री के दिन चढ़ा फैंस पर गाने रंग 

होली पर ही खेसारी लाल यादव ने अपना सुपरहिट गाना ठीक है को अपडेट करके नए वर्जन में लॉन्च किया था। होली वर्जन में ठीक है गाने को सुनने के लिए दर्शक बड़े ही बेसब्री से इन्तजार कर रहे हे। 13 फरवरी के दिन ही ठीक है गाने के नए वर्जन को लॉन्च किया गया।

रंग डालला पे काँहे भागेलू गाने का पोस्टर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी कमर कंस ली है होली की तैयारी को लेकर। होली के पहले ही खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाना रिलीज कर रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे कि इस होली खेसारी किसी दूसरे सिंगर का गाना डीजे पर बजने ही नहीं देने वाले। इस समय यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव का जो होली सॉन्ग धूम मचा रहा है उसके बोल हैं रंग डालला पे कहे भागेलू। इस गाने को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 21 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये गाना पिछले महीने 5 फरवरी के दिन यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इस होली सॉन्ग को म्यूजिक दिया है आशीष वर्मा ने। जबकि लिखा गया है श्याम देहाती के हाथों।

होली पर ही खेसारी लाल यादव ने अपना सुपरहिट गाना ठीक है को अपडेट करके नए वर्जन में लॉन्च किया था। होली वर्जन में ठीक है गाने को सुनने के लिए दर्शक बड़े ही बेसब्री से इन्तजार कर रहे हे। 13 फरवरी के दिन ही ठीक है गाने के नए वर्जन को लॉन्च किया गया। कमाल की बात ये है कि रिलीज होते ही इस गाने को 98 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिले। खेसारी को सुनने वालों की कमी नहीं है। भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बड़ी संख्या में लोग खेसारी को प्यार करते हैं। यही वजह है कि खेसारी अपने फैंस के लिए नए नए गाने लाते रहते हैं।

वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव का नया होली सॉन्ग 

सिंगर के रूप में खेसारी की एंट्री भोजपुरी इंडस्ट्री में हुई लेकिन इनकी मासूमियत भरा अंदाज लोगों को इतना भाया कि खेसारी की एक्टिंग को भी लोगों ने प्रोत्साहन दिया। आज आलम ये है कि खेसारी के पास ना केवल फिल्मों की कतार है बल्कि इन्हे भोजपुरी का टावर भी कहा जाता है।

देखें खेसारी लाल यादव की ताजी तस्वीरें 

देखें हिंदी रश का नया वीडियो

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।